विज्ञापन

NTA ने जारी किया जॉइंट CSIR UGC रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

CSIR UGC NET June 2026 Result Out: पांच विषयों के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 1.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, वो सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

NTA ने जारी किया जॉइंट CSIR UGC रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
जॉइंट यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट के बाद अब जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है.  इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और रैंक देख सकते हैं. एनटीए की तरफ से इससे पहले परीक्षा की फाइनल आंसर की 29 अगस्त को जारी की गई थी. जॉइंट CSIR-UGC नेट एग्जाम पांच विषयों के लिए आयोजित होता है. साइंस से जुड़े छात्रों के लिए ये अलग परीक्षा ली जाती है. 

इतने उम्मीदवारों ने लिया था हिस्सा

इस जॉइंट CSIR-UGC NET परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,50,057 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के हिसाब से यूनिवर्सिटीज-कॉलेजों में क्या मिलेगा, आइए जानते हैं... 

  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नौकरी 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी और PhD में एडमिशन
  • केवल PhD में एडमिशन

आंसर की से मैच कर सकते हैं नंबर

रिजल्ट जारी होने के बाद इसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं और फाइनल आंसर की से अपना रिजल्ट मैच कर सकते हैं. सभी पांचों विषयों की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से मौजूद है. छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए अपने विषय की फाइनल आंसर की देख सकते हैं. रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत एनटीए को की जा सकती है. इस हेल्पलाइन नंबर या ई-मेल पर भी शिकायत भेजी जा सकती है. 

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 या 011-69227700
ईमेल आईडी: csirnet@nta.ac.in

ये भी पढ़ें - स्कूली छात्रों के लिए 12 हजार रुपये पाने का गोल्डन चांस, फिर बढ़ी NMMSS स्कॉलरशिप की डेडलाइन, ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSIR UGC NET June 2026, Joint Csir Net Result 2026, Joint Csir Ugc, Csirnet.nta.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com