विज्ञापन

UPSC Admit Card 2026: UPSC जल्द जारी करेगा प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी जल्द सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

UPSC Admit Card 2026: UPSC जल्द जारी करेगा प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवार इस समय एक ही अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और वो है प्रीलिम्स एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड का. संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी कभी भी हॉल टिकट जारी कर सकता है. जैसे-जैसे एग्जाम डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. कई कैंडिडेट्स लगातार ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर रहे हैं ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे तुरंत डाउनलोड कर सकें. सबसे खास बात ये है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में अभी से लॉगिन डिटेल्स तैयार रखना बेहद जरूरी है.

कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो यूपीएससी आमतौर पर एग्जाम से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है. साल 2025 में भी प्रीलिम्स एग्जाम का हॉल टिकट मई के दूसरे हफ्ते में जारी किया गया था. इस बार यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होना है. ऐसे में माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड भी जल्द वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है.

एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है. ये सिर्फ एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए ही नहीं, बल्कि आइडेंटी वेरिफिकेशन के लिए भी जरूरी रहता है. अगर किसी उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जरूर चेक करें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस दी जाएंगी. इसके अलावा परीक्षा वाले दिन क्या करना है और क्या नहीं, उससे जुड़ी जानकारी भी उसमें मौजूद होगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां होमपेज पर दिख रहे 'UPSC Prelims Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें.
  • फिर जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें.

NEET Paper Leak: केरल का छात्र, सीकर का हॉस्टल और जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस...SOG की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com