विज्ञापन

NEET Paper Leak: केरल का छात्र, सीकर का हॉस्टल और जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस...SOG की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

NEET Guess Paper Fraud : सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गेस पेपर जयपुर में ही छापा गया था. अब SOG यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किसने तैयार कराया किस प्रेस में इसकी प्रिंटिंग हुई और यह किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया.

NEET Paper Leak: केरल का छात्र, सीकर का हॉस्टल और जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस...SOG की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
सूत्रों के अनुसार NTA ने यह जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB को दी.

NEET Paper Leak Controversy : NEET परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका का मामला अब गंभीर जांच तक पहुंच गया है. इस पूरे मामले की शुरुआत एक ऐसे गेस पेपर से हुई जिसमें परीक्षा में पूछे गए लगभग सभी सवाल पहले से मौजूद बताए जा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस बार यह गेस पेपर जयपुर की एक प्रेस में छापा गया था. इसी सूचना के बाद केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हुईं और अब राजस्थान SOG पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

केरल के छात्र ने भेजा गेस पेपर?

जानकारी के अनुसार केरल में MBBS की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने 2 मई को सीकर में अपने पिता के मोबाइल पर गेस पेपर भेजा था. छात्र ने पिता से कहा कि यह पेपर उसे सीकर में पढ़ रहे उसके एक दोस्त ने भेजा है और इसे हॉस्टल में रहने वाली स्टूडेंट को दे ना.

छात्र के पिता सीकर में एक पीजी हॉस्टल चलाते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने रात में पेपर नहीं देखा और अगले दिन परीक्षा से पहले हॉस्टल की छात्राओं को दे दिया. परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें शक हुआ तो वे एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक के पास पहुंचे और गेस पेपर दिखाकर पूछा कि इसमें से कितना मैच हुआ है.

जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब शिक्षक ने देखा कि बॉयोलॉजी के 200 सवालों वाले गेस पेपर में NEET परीक्षा में पूछे गए सभी 90 सवाल मौजूद थे. इसी तरह केमेस्ट्री के 81 सवालों वाले गेस पेपर में परीक्षा में आए सभी 45 सवाल भी पाए गए. दावा किया जा रहा है कि कई सवाल बिना कॉमा और फुल स्टॉप बदले हूबहू परीक्षा में पूछे गए.

जयपुर में ही छपा था गेस पेपर

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गेस पेपर जयपुर में ही छापा गया था. अब SOG यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किसने तैयार कराया किस प्रेस में इसकी प्रिंटिंग हुई और यह किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया.

पुलिस ने नहीं लिया सीरियस

इसके बाद पीजी हॉस्टल संचालक सबसे पहले सीकर के उद्योग नगर थाने पहुंचा, लेकिन वहां कथित तौर पर उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि अफवाह मत फैलाओ. बाद में उसने पूरी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भेज दी.

सूत्रों के अनुसार NTA ने यह जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB को दी. इसके बाद IB ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट किया और फिर SOG ने जांच शुरू की. अब तक पीजी हॉस्टल संचालक सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

SOG अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गेस पेपर सिर्फ संयोग था या फिर परीक्षा से पहले पेपर लीक कर संगठित तरीके से अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: क्या रद्द होगा NEET एग्जाम? NTA ने दिया जवाब, कहां से आया सैंपल पेपर?

लेखक के बारे में
img
सुशांत पारीक
Input Editor, NDTV Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak 2026, Rajasthan SOG NEET Investigation, Jaipur Printing Press Paper Leak, Sikar NEET Controversy, NEET Guess Paper Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com