- IPS आशीष रघुवंशी ने UPSC 2024 में AIR-202 प्राप्त कर पहले प्रयास में सफलता हासिल की है.
- आशीष ने साल 2019 में कॉलेज खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की और नियमित रूप से सात से आठ घंटे पढ़ाई की.
- यूपीएससी की तैयारी में एक ही विषय के लिए एक स्रोत का उपयोग किया और रोजाना समाचार पत्र पढ़े.
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा तैयारी करने वाले हर अभ्यर्थी की कोशिश रहती है कि पहले ही प्रयास में कामयाबी मिल जाए. ऐसा मौका आईएएस टीना डाबी, सृष्टि जयंत देशमुख जैसी टॉपर्स को मिल चुका है और इसी कड़ी में आईपीएस आशीष रघुवंशी का नाम भी शामिल है.
आशीष रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के छोटे से गांव से कामयाबी की ऊंची उड़ान भरी है. यूपीएससी पास करने के बाद सोशल मीडिया पर वो स्ट्रेटेजी भी शेयर की है, जिसके दम पर आशीष पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने आईपीएस अधिकारी बने हैं.

आईपीएस आशीष रघुवंशी LBSNAA में ट्रेनिंंग के दौरान. Photo Credit: IPS Ashish Raghuwanshi

आईपीएस आशीष रघुवंशी ने यूपीएससी सीएसई 2024 में ऑल इंडिया 202वीं रैंक हासिल की.
आशीष रघुवंशी, AIR 202, यूपीएससी सीएसई 2024
1. मैंने प्रथम कोशिश में कैसे पास की यूपीएससी?
- पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक के पीछे कई सालों की मेहनत है. साल 2019 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी.
- यूपीएससी सीएसई के लिए दिल्ली की कोचिंग से फाउंडेशन कोर्स किया, जिससे प्रीलिम्स व मुख्य परीक्षा के सिलेबस के बेसिक्स को कवर करने में मदद मिली.
- साल 2022 से नियमित रूप से समाचार पत्र द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस के एक्सप्लेंड सेक्शन पढ़े .
- दो साल तक रोजाना आंसर राइटिंग का अभ्यास किया. आखिर में लगा कि अब आंसर राइटिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी.
- प्री से पहले मुख्य परीक्षा का सिलेबस पूरा कर लिया था. उसमें एथिक्स, गवर्नेंस, सुरक्षा आदि विषय शामिल थे.
- प्रतिदिन रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करता था. परीक्षा के दौरान 10 से 12 घंटे पढ़ने लगा था.
यह भी पढ़ें - मिलिए उन 8 महिलाओं से, जो पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS; दो बहनों ने भी किया कमाल

आशीष रघुवंशी ने स्नातक करते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. पहले प्रयास में आईपीएस बन गए.
2. यूपीएससी की तैयारी में क्या करें क्या नहीं?
- समाचार पत्र रोजाना पढे. प्रतिदिन उत्तर लिखने का अभ्यास करें. यूपीएससी सिलेबस और पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करें. एक विषय के लिए एक ही स्रोत रखें. अलग-अलग स्रोतों से वैल्यू एडिशन ना करें.
- क्या न करें?: एक साथ कई स्रोतों से तैयारी करना. पढाई से लंबे समय के लिए ब्रेक लेना. किसी भी विषय को हलके में लेना. कुछ विषयों को बीच में छोड देना. बिना ब्रेक के लंबे समय तक पढ़ना. प्री से पहले मेंस के लिए खुद को तैयार नहीं करना और सीसैट को नजरअंदाज कर देना.

आईपीएस आशीष रघुवंशी के पिता नरेश रघुवंशी मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर ग्वालियर में सेवाएं दे रहे हैं.
3. आशीष रघुवंशी का रूटीन क्या था?
- कोई तय टाइम टेबल नहीं था, लेकिन रोजाना के और साप्ताहिक लक्ष्य तय कर रखे थे.
- सुबह सात-आठ बजे उठना. रात 12 बजे सो जाना और दोपहर में भोजन के बाद थोडी देर आराम करना.
- दोपहर व रात का भोजन समय पर लेना.
- दिन के समय के दो स्लॉट जीएस और तीसरा स्लॉट ऑप्शनल पेपर के लिए.
- लाइब्रेरी ज्वाइन करने की बजाय दिल्ली में कमरे पर रहकर तैयारी की.

IPS आशीष रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के गांव डंगौरा के रहने वाले हैं.
4. यूपीएसी की तैयारी के स्रोत?
- पॉलिटिकल थ्योरी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एट वर्क, इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट, मैक्रोइकॉनॉमिक्स, फंडामेंटल्स ऑफ फिजिकल ज्योग्राफी आदि के लिए एनसीईआरटी की किताबें.
- एम लक्ष्मीकांत, शंकर गणेश और ओरिएंट एटलस आदि.
- कई पेपरों के लिए हाथ से लिखे नोट्स मुख्य स्रोत थे.
कौन हैं आईपीएस आशीष रघुवंशी?
आशीष रघुवंशी मूल रूप से मध्य प्रदेश के अशोकनगर के डंगौरा गांव के रहने वाले हैं. इनके पिता नरेश रघुवंशी मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर ग्वालियर में सेवाएं दे रहे हैं. मां शोभा रघुवंशी हाउस वाइफ हैं.
आशीष रघुवंशी ने शुरुआती पढाई अशोकनगर के तारा सदन स्कूल से की. गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल से हायर सेकेंडरी परीक्षा पास की. दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से बीए की डिग्री ली.
कॉलेज की पढाई पूरी करने के बाद आशीष ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. यूपीएससी सीएसई 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 202वीं रैंक हासिल की. पहले ही प्रयास में सफल हो गए. महज 23 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बने.
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा का डांस VIDEO वायरल, भूटान वाली तस्वीर पर तो पति केके बिश्नोई ने किया शानदार कमेंट
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं