UPSC CSE Mains 2026 Exam: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 आज से शुरू हो रही है जो कि कुल चार दिन तक चलने वाली है. ये एग्जाम 21, 22, 23 और 30 अगस्त को होगा. एग्जाम देने वाले उम्मीदवार एक बार अच्छे से UPSC परीक्षा के दिशा-निर्देशों पढ़ लें और इनका पालन करें. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी. सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट में 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से पहले कम से कम 30 मिनट पहले अपने तय परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
बता दें कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 प्रारंभिक परीक्षा में कुल 13,343 उम्मीदवार पास हुए हैं. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे. वहीं जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा को पास करेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कि अगले साल हो सकता है.
किस दिन होगा कौन सा पेपर
- 21 अगस्त, 2026: Essay पेपर
- 22 अगस्त, 2026: सामान्य अध्ययन I और II
- 23 अगस्त, 2026: सामान्य अध्ययन III और IV
- 29 अगस्त, 2026: भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी के पेपर
- 30 अगस्त, 2026: वैकल्पिक पेपर I और II
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने साथ एडमिट कार्ड की एक कॉपी रखें.
- पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ हर पेपर के लिए पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आनी होगी.
- उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कम्युनिकेशन उपकरण नहीं लेकर जाएं.
'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' (QPReP) के जरिए उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के किसी प्रश्न-पत्र या प्रश्न से संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.UPSC के अनुसार QPReP पोर्टल 31 अगस्त से 4 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार इस दौरान कोई भी आपत्ति या सुझाव जमा दर्ज करवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भारतीय सेना में अफसर बने किशु सिंह: 13 बार हुए फेल, 14वीं कोशिश में काम आई यह रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं