विज्ञापन

12वीं के बाद क्या करें? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स छात्रों के लिए करियर ऑप्शंस

Career options after 12th : 12वीं का रिजल्ट सिर्फ मार्क्स नहीं लाता, बल्कि यह छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव होता है. ऐसे में जरूरी है कि छात्र अपनी रुचि और आने वाले समय की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सही करियर का चयन करें.

12वीं के बाद क्या करें? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स छात्रों के लिए करियर ऑप्शंस
तीनों स्ट्रीम के छात्र सरकारी नौकरियों जैसे SSC, UPSC, रेलवे, पुलिस और रक्षा सेवाओं की तैयारी कर सकते हैं.

Career Options For 12th Pass Students : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र अब upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in जैसी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. लेकिन 12वीं का रिजल्ट सिर्फ मार्क्स नहीं लाता, बल्कि यह छात्रों के करियर की दिशा भी तय करता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब आगे क्या करें? आइए जानते हैं तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए क्या-क्या करियर ऑप्शंस हैं- 

यूपी बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं-

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, upmsp.edu.in पर देखें रिजल्ट

साइंस स्ट्रीम (PCM/PCB) के लिए अवसर

साइंस स्ट्रीम के छात्रों के पास सबसे ज्यादा ऑप्शंस होते हैं. फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के छात्र इंजीनियरिंग (BTech/BE) में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं. वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के छात्र MBBS, BDS, BAMS या BHMS जैसे मेडिकल कोर्स चुन सकते हैं. इसके अलावा फार्मेसी (B.Pharm) और बायोटेक्नोलॉजी (BSc Biotech) भी अच्छे ऑप्शंस हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं. इसके अलावा पायलट, आर्किटेक्चर (B.Arch) और डिफेंस (NDA) जैसे ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
कॉमर्स स्ट्रीम में करियर ऑप्शंस 

कॉमर्स के छात्रों के लिए फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े कई ऑप्शंस मौजूद हैं. यहां चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल कोर्स में से एक है. इसके अलावा कंपनी सेक्रेटरी (CS) और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) भी अच्छे ऑप्शंस हैं. छात्र BBA या BMS करके मैनेजमेंट में करियर बना सकते हैं, जबकि BCom (पास/ऑनर्स) फाइनेंस और बैंकिंग के क्षेत्र में मजबूत आधार देता है. डिजिटल मार्केटिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और स्टॉक मार्केट में भी करियर के नए अवसर खुल रहे हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए संभावनाएं

आर्ट्स के छात्रों के लिए भी करियर के कई ऑप्शंस हैं. BA के जरिए इतिहास, राजनीति विज्ञान (Political Science), मनोविज्ञान (Psychology), भूगोल (Geography) और इंग्लिश जैसे सब्जेक्ट्स में ग्रेजुएशन की जा सकती है. इस दौरान कानून की पढ़ाई (BA LLB/BBA LLB) भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा पत्रकारिता और जनसंचार (BJMC) मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में करियर बनाने का रास्ता खोलता है. क्रिएटिव फील्ड जैसे फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनिमेशन और फाइन आर्ट्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके अलावा होटल मैनेजमेंट और इवेंट मैनेजमेंट में भी अवसर उपलब्ध हैं.

सभी स्ट्रीम के लिए समान ऑप्शंस 

तीनों स्ट्रीम के छात्र सरकारी नौकरियों जैसे SSC, UPSC, रेलवे, पुलिस और रक्षा सेवाओं की तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल करियर जैसे कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और एआई टूल डेवलपमेंट में भी तेजी से संभावनाएं बढ़ रही हैं.12वीं के बाद सही करियर चुनना बेहद जरूरी है. छात्रों को अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए.

UP Board 10th Result 2026 Direct Link

UP Board 12th Result 2026 Direct Link

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com