विज्ञापन

12वीं के बाद Pharmacy या Biotechnology? करियर के लिए कौन सी डिग्री है बेस्ट

Pharmacy or Biotechnology After 12th class : 12वीं पास करने के बाद बी.फार्मा और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी दोनों अच्छे करियर ऑप्शंस हैं. लेकिन इससे पहले करियर और स्कोप सहित कई अहम फैक्टर्स पर विचार करना जरूरी है.

12वीं के बाद Pharmacy या Biotechnology? करियर के लिए कौन सी डिग्री है बेस्ट
फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री हमेशा मांग में रहती है क्योंकि हेल्थकेयर सर्विसेज की जरूरत लगातार बनी रहती है.

12वीं पास करने के बाद साइंस स्ट्रीम के छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही करियर ऑप्शन चुनने की होती है. इस दौरान खासतौर बायोलॉजी के छात्रों के लिए बी.फार्मा (Bachelor of Pharmacy) और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (B.Sc Biotechnology) दो ऐसे पॉपुलर कोर्स हैं, जिनके बीच किसी एक को चुनना आसान नहीं होता है. ये दोनों ही कोर्स लाइफ साइंस से जुड़े हैं और बेहतर करियर अवसर प्रदान करते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि दोनों में क्या अंतर है और किस क्षेत्र में आगे चलकर संभावनाएं ज्यादा हैं.

बी.फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी में क्या अंतर है?

बी.फार्मा आमतौर दवाइयां बनाने से जुड़ा है. इस कोर्स में छात्रों को फार्माकोलॉजी, मेडिसिनल केमिस्ट्री और क्लिनिकल रिसर्च जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाएं जाते हैं. वहीं, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी जीवित जीवों (Living organisms) और बायोलॉजिकल प्रोसेसेज का इस्तेमाल करके नए प्रोडक्ट्स और तकनीक डेवेलप करने पर बेस्ड है. इसमें जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे सब्जेक्ट्स शामिल होते हैं.

कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

बी.फार्मा में छात्र फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री और क्लिनिकल फार्मेसी जैसे सब्जेक्ट्स का पढ़ते हैं. आगे चलकर वे क्लिनिकल फार्मेसी, मेडिसिनल केमिस्ट्री और फार्मास्यूटिकल एनालिसिस में एक्सपर्टीज हासिल कर सकते हैं. दूसरी ओर, बायोटेक्नोलॉजी में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग और बायोइन्फॉर्मेटिक्स पढ़ाया जाता है. इसमें प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, एनिमल बायोटेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी जैसे स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं.

करियर चुनने से पहले इन बातों पर करें विचार

अगर आपकी रुचि हेल्थकेयर सेक्टर, दवाओं और मरीजों से जुड़े कार्यों में है, तो बी.फार्मा बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आपको रिसर्च, लैब वर्क और जेनेटिक साइंस में दिलचस्पी है, तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए सही राह साबित हो सकती है.

करियर और नौकरी के अवसर

बी.फार्मा करने के बाद छात्र फार्मासिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर, क्लिनिकल रिसर्च एसोसिएट और फार्मास्यूटिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव जैसे रोल्स में काम कर सकते हैं. वहीं, बायोटेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स के लिए बायोटेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट और लैब टेक्नीशियन जैसे अवसर मौजूद हैं.

किस क्षेत्र में है ज्यादा स्कोप?

फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री हमेशा मांग में रहती है क्योंकि हेल्थकेयर सर्विसेज की जरूरत लगातार बनी रहती है. वहीं, बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है, खासकर जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और एग्रीकल्चरल रिसर्च के क्षेत्र में.

आपको क्या करना चाहिए?

बी.फार्मा और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी दोनों ही बेहतरीन करियर ऑप्शंस हैं. इस दौरान किसी एक को चुनना इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रुचि किस क्षेत्र में है. अगर आपका ड्रग इंडस्ट्री और हेल्थकेयर सर्विसेज से जुड़ना है तो बी.फार्मा चुनें और अगर आप रिसर्च और साइंटिफिक इनोवेशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 में शुभम कुमार ने किया टॉप, आरोही देशपांडे रहीं फीमेल टॉपर; जानें दोनों के स्कोर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com