विज्ञापन

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों को बोनस अंक देकर किया जाएगा पास , जानें किन बच्चों को मिलेगा फायदा

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन खिलाड़ी छात्रों को मिलेगा जो किसी विषय में फेल हो जाते हैं. बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक बोनस अंक जरूरत पड़ने पर 2 विषयों में ग्रेस मार्क्स की तरह जोड़े जा सकेंगे.परीक्षा में 5 से लेकर 20 नंबर तक बोनस अंक के रूप में देने की योजना का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों को बोनस अंक देकर किया जाएगा पास , जानें किन बच्चों को मिलेगा फायदा
परीक्षा में फेल हुए कुछ छात्रों को दिए जाएंगे बोनस अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट खिलाड़ी छात्रों को बोनस अंक देने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है. यह योजना राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए है. इन छात्रों को 5 से 20 अंक तक बोनस दिया जाएगा. यह जानकारी NDTV को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी. अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले High School और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए ये अच्छी खबर है. बोर्ड बोनस अंक उन खिलाड़ी छात्रों को देगा, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय पर अच्छा प्रदर्शन किया होगा. 10वीं और 12वीं परीक्षा में 5 से लेकर 20 नंबर तक बोनस अंक के रूप में देने की योजना का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

कैसे और किसे मिलेगा इसका फायदा

SGFI यानी बोनस अंक स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया  द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने पर ही दिया जाएगा. सबसे अधिक बोनस अंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने पर दिए जाएंगे. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने शासन को भेजे प्रस्ताव में यह स्पष्ट किया है कि बोनस अंक केवल उन्हीं बच्चों को दिए जाएंगे, जिन्होंने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया होगा. क्लास 9 और 11 में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अगले साल क्रमशः 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस योजना का लाभ मिलेगा.

खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम

इस प्रोत्साहन योजना से 10वीं और 12वीं परीक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होनेवाले खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे. इस पहल को विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

फेल होने पर मिलेगा फायदा

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन खिलाड़ी छात्रों को भी मिलेगा जो किसी विषय में फेल हो जाते हैं. बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक बोनस अंक जरूरत पड़ने पर 2 विषयों में ग्रेस मार्क्स की तरह जोड़े जा सकेंगे. हालांकि एक स्टूडेंट को एक ही सर्टिफिकेट पर एक बार बोनस अंक मिलेगा. अगर किसी छात्र के पास कोई सर्टिफिकेट पत्र हैं तो उसी प्रमाण पत्र को माना जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com