विज्ञापन

दिल्ली के UGC NET उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी की ये एडवाइजरी

UGC NET Re Exam 2026 Delhi Advisory: देशभर में यूजीसी नेट के तीन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगी, जिसके लिए एनटीए ने एक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली के UGC NET उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी की ये एडवाइजरी
NTA की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी

UGC NET री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है. ये एडवाइजरी दिल्ली के अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई है. इसमें एनटीए ने बताया है कि दिल्ली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार तैयार रहें, क्योंकि 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक की पाबंदियां लागू हो सकती हैं. ऐसे में जाम या फिर लंबे रूट की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हो सकती है और एग्जाम छूट सकता है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो टाइम से एग्जाम के लिए निकल जाएं. 

ट्रैफिक को लेकर क्यों जताई गई चिंता?

दिल्ली में 8 सितंबर की रात से ही ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, BRICS Summit 2026 की तैयारियों को लेकर शाम को मोटर कारकेड रिहर्सल होगी. इस दौरान कई रूट्स पूरी तरह से बंद रहेंगे और डायवर्जन लागू होगा. इसके बाद 9 और 10 सितंबर को भी कई सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या दिख सकती है. यही वजह है कि एनटीए ने दिल्ली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को पहले ही सलाह दी है कि वो समय से पहले ही घरों से निकल जाएं. 

किन बातों का रखें ख्याल?

  • निकलने से पहले अपना रूट अच्छी तरह से चेक कर लें
  • सटीक जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल देखें
  • परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कम से कम दो घंटे पहले निकल जाएं 
  • परीक्षा के लिए देरी हो रही है तो ऐसे रूट का इस्तेमाल करें, जो एकदम क्लियर हो

क्यों हो रहा है री-एग्जाम?

यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, लेकिन 84 विषयों का ही रिजल्ट जारी किया गया, इनमें तीन विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. अभ्यर्थियों की तमाम शिकायतों के बाद ये फैसला लिया गया. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के क्वेश्चन पेपर्स में कई तरह की गलतियां पाई गईं, इसमें स्पेलिंग मिस्टेक से लेकर पिछले साल के रिपीट सवाल दे दिए गए थे. सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बवाल हुआ और फिर 50 दिन बाद एनटीए ने बताया कि तीनों विषयों का दोबारा एग्जाम होगा. अब 9 और 10 सितंबर को इन तीनों विषयों की परीक्षा होगी. 

ये भी पढ़ें - AIR-1 इशिता किशोर से लेकर संजीव चोपड़ा तक, SRCC से पढ़कर IAS बनने वालों की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net Re Exam 2026, UGC NET Re Exam, Delhi Traffic Advisory, NTA Ugc Net
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com