इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2027 के जनवरी सेशन ने इस बार आवेदनों के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 13.96 लाख छात्रों ने अपना फॉर्म और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पिछले साल यानी जनवरी 2026 सेशन में ये आंकड़ा 13.55 लाख था, यानी पिछले साल के रिकॉर्ड टूट चुके हैं. अभी ये संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ गुरुवार, 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
एक्सपर्ट ने बताया अच्छा संकेत
NTA ने बताया है कि अब तक कुल 15.69 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 13,96,007 लाख छात्रों की फीस जमा हो चुकी है और उनका आवेदन फाइनल माना गया है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का कहना है कि जेईई-मेन में छात्रों की इतनी बड़ी संख्या भारतीय इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है. देश में 'मेक इन इंडिया' को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे और काबिल युवा इंजीनियरों की जरूरत है, ऐसे में छात्रों का इंजीनियरिंग की तरफ बढ़ता रुझान काफी उत्साहजनक है.
टूट गए पुराने सारे रिकॉर्ड
देव शर्मा ने बताया कि इस बार पिछला रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, इसे लेकर जो भी अटकलें लगाई जा रही थीं, उन पर अब विराम लग गया है. जनवरी 2027 सेशन के सफल आवेदकों ने पिछले सभी वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है.
JEE (Main) 2027 Session-1: Registration Update! Over 13,96,007 candidates have successfully completed their fee payment, with 15,73,018 registration forms submitted so far! Last 2 days to register with late fee (until 26 November 2026). Complete your application today! 🔗 Apply Now: https://t.co/tmqRWzsZnE For any queries or assistance: 📧 Email: jeemain@nta.ac.in 📞 Helpline: 011-40759000 / 1800-180-4747 🌐 Website: https://t.co/x6CqwlBa5V JEE (Main) 2027 सत्र-1: पंजीकरण अपडेट! अब तक 15,73,018 पंजीकरण फॉर्म जमा हो चुके हैं और 13,96,007 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान कर दिया है! विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ पंजीकरण करने के अंतिम 2 दिन शेष हैं (26 नवंबर 2026 तक)। आज ही अपना आवेदन पूरा करें! 🔗 आवेदन करें: https://t.co/tmqRWzsZnE किसी भी सहायता या जानकारी के लिए संपर्क करें: 📧 ईमेल: jeemain@nta.ac.in 📞 हेल्पलाइन: 011-40759000 / 1800-180-4747 🌐 वेबसाइट: https://t.co/x6CqwlBa5V #JEEMain2027 #NTA #राष्ट्रीयपरीक्षाएजेंसी #JEEMain
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 25, 2026
पिछले 4 साल के जनवरी सेशन के आंकड़े:
जनवरी 2027 सेशन: अब तक 13.96 लाख सफल आवेदन (परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या जनवरी में परीक्षा के बाद सामने आएगी)
जनवरी 2026 सेशन: 13.55 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13.04 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे.
जनवरी 2025 सेशन: 13.11 लाख आवेदन आए थे और 12.58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी.
जनवरी 2024 सेशन: 12.21 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 11.70 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
26 नवंबर आखिरी तारीख
जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. हालांकि आवेदन करने के लिए 500 रुपये की लेट फीस भी देनी होगी. इसके बाद एनटीए की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया जाएगा, वो 14 लाख से ज्यादा का हो सकता है.
यह भी पढ़ें | JEE Main में बचे हैं सिर्फ इतने दिन, एक्सपर्ट ने बताया कौन सी 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
यह भी पढ़ें | JEE Main की तैयारी के लिए NTA ने जारी किए पिछले साल के क्वेश्चन पेपर, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं