विज्ञापन

UGC NET के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया था, एनटीए ने बताया है कि अब तक करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया है.

UGC NET के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन
UGC नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका

असिस्टेंट प्रोफेसर, JRF या फिर पीएचडी की लिए यूजीसी नेट में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से बताया गया है कि 31 अक्टूबर रात 11 बजे आवेदन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर थी, जिसे बिना लेट फीस के 31 तारीख तक बढ़ा दिया गया था. अब तक यूजीसी नेट के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से करीब 9 लाख फीस भी भर चुके हैं. एनटीए ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है. 

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के बाद अगर फॉर्म में किसी भी तरह की गलती होती है तो उसके लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक बीच खुलेगी रहेगी. उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. इसके बाद 23 नवंबर से उम्मीदवारों को शहर की जानकारी दी जाएगी, जहां उन्हें एग्जाम देना है. यानी इस तारीख से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को होगी. 

UGC NET के लिए आवेदन करने का तरीका 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिख रहे UGC-NET Dec 2026 Application पर क्लिक करें
  • आधार कार्ड और मोबाइन नंबर से नया लॉगइन बनाएं
  • इसके बाद मिले क्रेडिएंशल से लॉगइन करें, जिससे फॉर्म खुल जाएगा
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां सही से भरें
  • इसके बाद मांगे गए तमाम दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
  • आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें

UGC NET के बाद आगे क्या?

यूजीसी नेट क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके स्कोर के आधार पर ही आपको कॉलेज या यूनिवर्सिटी मिलती है. 

यह भी पढ़ें | NTA Revised Exam Calendar 2026-27: जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET PG की नई तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें | UP PET परीक्षा में सैनेटरी पैड लगाकर नकल करने पहुंचा अभ्यर्थी, अंदर मिला डिवाइस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET December 2026, Ugc Net December 2026 Exam Dates, Ugc Net 2026, UGC NET 2026 Application Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com