विज्ञापन

UGC NET 2026: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UGC-NET में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों का परिणाम रोक दिया है, परीक्षा दोबारा होने के बाद उनका रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

UGC NET 2026: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NTA ने UGC-NET की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की देख सकते हैं. NTA ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें.

87 में से 84 विषयों का परिणाम जारी

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच देशभर में 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इससे पहले 16 अगस्त को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. अभ्यर्थियों को 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था.

तीन विषयों की परीक्षा फिर होगी

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है. इन विषयों के प्रश्नपत्रों में, टाइपिंग, अनुवाद और अन्य गलतियां मिलने के बाद NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था. अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इन तीनों विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट बाद में जारी होंगे.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन संख्या और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें. लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.

किस काम आती है UGC NET?

यूजीसी नेट परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी प्रवेश से संबंधित योग्यता तय की जाती है. यही वजह है कि देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

यह भी पढ़ें- UPTET 2026 में बड़ा विवाद, OMR शीट की गलतियों से 60 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट हुआ रिजेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net 2026, Nta Result, UGC NET Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com