विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

कर्नाटक के टॉप मेडिकल कॉलेज, NIRF 2024 रैंकिंग में बैंगलोर का यह कॉलेज चौथे पायदान पर

Top Medical Colleges in Karnataka: कर्नाटक में कई टॉप मेडिकल कॉलेज हैं. टॉप मेडिकल कॉलेजों में बैंगलोर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज का नाम सबसे ऊपर है. इसके बाद मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज का नाम है.

कर्नाटक के टॉप मेडिकल कॉलेज, NIRF 2024 रैंकिंग में बैंगलोर का यह कॉलेज चौथे पायदान पर
कर्नाटक के टॉप मेडिकल कॉलेज
नई दिल्ली:

Top Medical Colleges in Karnataka: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल नीट की परीक्षा 12.36 लाख छात्रों ने पास की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में वर्तमान में एमबीबीएस की 118190 सीट हैं, जिसमें 60124 सरकारी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीट है. 60124 मेडिकल सीटों में 10 प्रतिशत के करीब मैनेजमेंट या एनआरआई कोटे की सीट और शेष 55000 सीट्स एमबीबीएस की है. देश के नॉर्थ से लेकर साउथ तक कई टॉप मेडिकल कॉलेज हैं. एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में कर्नाटक के कई मेडिकल कॉलेजों के नाम हैं. इन नामों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल, सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज जैसे कुछ टॉप मेडिकल कॉलेज हैं.

CUET 2025 में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय, सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर स्वीकार करने वाले स्टेट यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ 2024 यानी नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2024) में कर्नाटक के छह मेडिकल कॉलेजों के नाम शामिल हैं. कर्नाटक के टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट देखें- 

–रैंक 4 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर

–रैंक 9 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल

–रैंक 28 सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज

–रैंक 33 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर

–रैंक 39 जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर

–रैंक 46 एम.एस. रामैया मेडिकल कॉलेज

IIIT इलाहाबाद ने प्लेसमेंट में मारी बाजी, बीटेक छात्र विपुल जैन को मिला 1.45 करोड़ का सालाना पैकेज

हर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीटों का एक कोटा होता है जो वहां के निवासियों के लिए आरक्षित होता है और बाकी राज्य के बाहर के छात्रों के लिए होता है. इसलिए छात्रों को कर्नाटक के किसी भी मेडिकल कॉलेज में आवेदन करने से पहले डोमिसाइल नियमों को जानना होगा. छात्रों को किसी भी मेडिकल कॉलेज में आवेदन करने से पहले सूचना पुस्तिका को पढ़ना चाहिए.

Rajasthan BSTC Allotment list: राजस्थान बीएसटीसी पहली अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

लेखक के बारे में
img
पूनम मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG, NEET UG Result 2025, NEET UG Karnataka 2025, Top Medical Colleges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com