MBBS में एडमिशन का एक और मौका दिया जा रहा है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) की तरफ से ऐलान किया गया है कि MBBS की जो 2 हजार सीटें खाली पड़ी हैं, उन्हें भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा. इसके लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. यानी नीट में कम नंबर लाने वाले सैकड़ों छात्रों को एडमिशन का मौका दिया जा रहा है. जिन्हें सीट नहीं मिल पाई है, वो तमाम छात्र इस राउंड में हिस्सा ले सकते हैं.
क्यों खाली रह गईं सीटें?
देशभर के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में अभी भी लगभग 2,000 एमबीबीएस सीटें खाली पड़ी हैं, जिन्हें भरने के लिए ये स्पेशल काउंसलिंग हो रही है. सीटें खाली रहने की वजह अलग-अलग हो सकती हैं. हालांकि इनमें ज्यादातर सीटें डीम्ड यूनिवर्सिटीज की हैं, जहां लाखों रुपये की फीस हर साल भरनी होती है. फिलहाल अलग-अलग राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर एडमिशन का आखिरी मौका दिया जा रहा है. इसके साथ ही डीजीएचएस ने बीडीएस (BDS) और बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) कोर्सेज के लिए भी काउंसलिंग के पांचवें और छठे राउंड की घोषणा कर दी है.
कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?
DGHS की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं, ये पूरा प्रोसेस 4 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक तक चलेगा. इसके बाद 5 नवंबर तक चॉइस फिलिंग की जा सकती है. यानी छात्र अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प भर सकते हैं. ये सब होने के बाद 5 और 6 नवंबर को ही अलॉटमेंट यानी सीटों का आवंटन होगा. इसके बाद 7 नवंबर को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.
16 नवंबर तक करना होगा रिपोर्ट
एक बार सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा. इसके लिए 7 से 16 नवंबर तक का समय दिया गया है. इस पीरियड में रिपोर्ट नहीं करने पर एडमिशन रद्द हो सकता है. इसीलिए अगर आप एडमिशन लेना चाहते हैं तो तुरंत रजिस्ट्रेशन करें और फिर अलॉट हुए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें | दिल्ली के पांच सबसे महंगे स्कूल, एक महीने की फीस सुनकर नहीं होगा यकीन
यह भी पढ़ें | गलती होने पर JEE Main का नया फॉर्म भरने की छूट, लेकिन फीस नहीं होगी रिफंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं