विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, जानिए कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद

Schools Closed Jammu: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते जम्मू डिवीजन के समर जोन के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है.

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, जानिए कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद
जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (JMC) ने लू की चेतावनी जारी की है.

बढ़ते तापमान को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने 'समर जोन' में पढ़ने वाले छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियां का ऐलान कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने एक्स पर पोस्ट कर छुट्टियों की जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने लिखा मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मियों की छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए ये छुट्टियां 8 जून से शुरू होंगी. बता दें कि जम्मू में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है.

लू की चेतावनी जारी

जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (JMC) ने लू की चेतावनी जारी की है. जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (JMC) के अनुसार सोमवार को लू चल सकती है और इस दौरान शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बढ़ते तापमान को देखते हुए बुज़ुर्गों और बच्चों से आग्रह किया गया है कि वे दिन के समय घर में रहें. जरूरी काम होने पर ही बाहर जाएं.

पंजाब के स्कूलों का बदला गया समय

पंजाब राज्य में भी इन दिनों आसमान आग उगल रहा है. गर्मी को देखते हुए पंजाब राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों का समय बदल दिया है. 25 मई से पंजाब के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे. बता दें कि पंजाब के भी कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. पंजाब में 1 जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Vacations, Summer Vacations Jammu, Schools Closed Jammu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com