विज्ञापन

JNU UG 2026 First Merit List Out: BA और BSc एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, jnuee.jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक

उम्मीदवार jnuee.jnu.ac.in पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 3 से 5 अगस्त 2026 के बीच प्री-एनरोलमेंट, फीस भुगतान और सीट ब्लॉक करने की प्रोसेस कंप्लीट करनी होगी.

JNU UG 2026 First Merit List Out: BA और BSc एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, jnuee.jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक
एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीट 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी.

JNU UG 2026 first merit list : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने UG 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने एडमिशन राउंड के लिए अप्लाई किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि पहली लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस का पेमेंट और सीट ब्लॉक करने की प्रोसेस 03 अगस्त से 05 अगस्त 2026 तक चलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका, दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट और फिजिकल वैरिफिकेशन के लिए कब बुलाया जाएगा. 

JNU UG 2026 Merrit List :  पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें

1. सबसे पहले JNUEE की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.

2. होम पेज पर मौजूद JNU UG 2026 पहली मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करिए.

3. अब एक नया पेज खुल जाएगा जहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी भरनी होगी.

4. अब आप सबमिट बटन पर क्लिक करिए और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

5. अब आप रिजल्ट चेक करके पेज डाउनलोड कर लीजिए.

6. अब आप एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लीजिए.

दूसरी लिस्ट 12 अगस्त को होगी जारी

 दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीट 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी. दूसरी लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस का पेमेंट और सीट ब्लॉक करने की प्रोसेस  12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी.

फिजिकल वेरिफिकेशन 17 अगस्त से 20 अगस्त

एडमिशन/रजिस्ट्रेशन का फिजिकल वेरिफिकेशन 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक होगा. वहीं, एक्सप्रेशन ऑफ विलिंगनेस के लिए लास्ट चांस 26 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक है. इससे जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स जेएनयू (JNU) की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET PG 2025-26: क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 12 सदस्यीय कमेटी बनाएगी रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com