विज्ञापन

360° कैमरा-ADAS.. रोड पर गरदा उड़ाने आ गई Honda की कार, Seltos-Grand Vitara को टक्कर

Honda Elevate Facelift भारत में ₹11.80 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो गई है. इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. आइए आपको इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

360° कैमरा-ADAS.. रोड पर गरदा उड़ाने आ गई Honda की कार, Seltos-Grand Vitara को टक्कर
Honda Elevate

जापानी कार निर्माता कंपनी Honda Cars India ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए अमिड-साइज SUV Honda Elevate को बिल्कुल नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रखी गई है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस SUV का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris जैसी दिग्गज SUV कारों से होने वाला है. इस नए अपडेटेड अवतार में कंपनी ने डिजाइन से लेकर सुरक्षा और केबिन फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं.

नई Honda Elevate का रिफ्रेश्ड डिजाइन

इस SUV का ओवरऑल सिल्हूट और मस्कुलर स्टांस पुराना ही है, लेकिन होंडा ने इसे सड़क पर एक नया और फ्रेश लुक देने के लिए इसके बाहरी हिस्से में कई रिफ्रेश्ड एलिमेंट्स जोड़े हैं. कार के सामने के हिस्से में एक शानदार नई हनीकॉम्ब-पैटर्न ग्रिल दी गई है. इसके साथ ही, दोनों हेडलैंप्स को आपस में जोड़ती हुई एक LED स्ट्रिप लगाई गई है जो रात के समय कार को सड़क पर एक बेहतरीन विजुअल अपील देती है.

Honda Elevate Facelift

कार के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय ट्रेंड का पालन करते हुए इसमें अब बिल्कुल नई कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं. ये SUV नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, मेटीरॉयड ग्रे मेटैलिक और लूनर सिल्वर मेटैलिक जैसे सात क्लासिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.

केबिन में पहली बार मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा

Honda ने नए मॉडल के केबिन को पूरी तरह मॉडर्न और हाई-टेक फीचर्स से लोड कर दिया है. गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए इस SUV में पहली बार आगे की सीटों के साथ-साथ पीछे की सीटों के लिए भी वेंटिलेटेड सीट्स का शानदार फीचर दिया गया है. इसके अलावा, ड्राइवर के लिए 8-वे पावर एडजस्टेबल सीट और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है. इसमें साउंड क्वालिटी के लिए एक प्रीमियम 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Honda ने पैसेंजर्स की सुरक्षा को मजबूत करते हुए इसमें Level 2 ADAS का पूरा सुइट, 6 एयरबैग्स और तंग जगहों पर आसानी से गाड़ी मोड़ने व पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा और लेन वॉच कैमरा दिया है. इसके ऑटोमैटिक CVT वेरिएंट्स के पिछले पहियों में भी अब रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. ये इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वेरिएंट के अनुसार एक्स-शोरूम कीमतें

Honda Elevate Facelift SUV बाजार में अलग-अलग बजट और जरूरत के अनुसार SV, V, VX, ZX, और ZX+ जैसे ट्रिम्स (वेरिएंट्स) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. Honda Elevate SV (बेस वेरिएंट) की कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है. जबकि Honda Elevate V वेरिएंट की कीमत 12.29 लाख रुपये है. इसके टॉप वेरिएंट Honda Elevate ZX+  का दाम 16.80 लाख रुपये तक जाता है. बाकी वेरिएंट की कीमत आप नीचे की फोटो में देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

i-VTEC इंजन की दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Honda ने इसके रिफाइंड इंजन पर ही भरोसा बनाए रखा है. इस SUV के बोनट के नीचे होंडा का 1.5-लीटर i-VTEC नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये रिफाइंड इंजन 119 hp की मैक्सिमम पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में पूरी तरह सक्षम है. इस इंजन को स्मूथ ड्राइविंग के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (MT) या फिर आरामदायक सफर के लिए 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

आपको बता दें कि Honda की सेल लगातार गिर रही है. ऐसे में कंपनी ने Honda Elevate को लॉन्च कर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, लोग अब इस पर कितना भरोसा जताते हैं, वह देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम में आई जबरदस्त कार, चुटकी बजाते ही पकड़ेगी तूफानी रफ्तार, चलते-फिरते करेगी मसाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda Elevate Price, Honda Elevate, Honda, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com