एक बेटे ने अपने पिता की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. बताया कि कैसे उनके पिता 64 साल की उम्र में पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी से आधी उम्र के बच्चों से ज्यादा नंबर ला रहे हैं. शशांक श्रीवास्तव ने X पर लिखा, "मेरे पापा ने पिछले महीने अपनी MTech पूरी की. 64 साल की उम्र में, वे उस क्लास में टॉप 10 में रहे, जहां बाकी स्टूडेंट्स की उम्र उनसे आधी थी. वे ऐसे रिटायर्ड व्यक्ति नहीं हैं जिनके पास बहुत खाली समय था. 2022 में रिटायर होने के बाद, उन्होंने UP में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की देखरेख करने वाली रेगुलेटरी बॉडी में डिप्टी CEO के तौर पर फिर से काम शुरू किया था. वे हर हफ्ते सड़क के रास्ते लगभग 1000 किलोमीटर का सफर करते हैं, जिलों का दौरा करते हैं और जमीनी स्तर पर काम का जायजा लेते हैं".
My dad completed his MTech last month. At 64. Top 10 in a class where the average student is half his age.
— Shashank Srivastava (@ThatSalariedGuy) August 19, 2026
And this is not a retired man with free time on his hands.
After retiring in 2022, he joined back as Deputy CEO of the regulatory body overseeing municipal corporations in…
काम के बीच समय निकालकर बनाएं नोट्स
शशांक श्रीवास्तव ने आगे लिखा, "इन सफरों के बीच ही उन्होंने अपने नोट्स बनाए, उनकी पढ़ाई की और उन स्टूडेंट्स से बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा दी, जो उनके पहले प्रमोशन के बाद पैदा हुए थे. मैंने बहुत से लोगों को गलत रास्ते पर जाते देखा है. जिंदगी की भागदौड़ में, समय के साथ खुद को relevant बनाए रखना अक्सर प्राथमिकता की लिस्ट में नीचे चला जाता है. जब तक असलियत का एहसास होता है, तब तक यह अंतर इतना बढ़ चुका होता है कि उसे भरना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कभी ऐसा अंतर नहीं आने दिया. न 40 की उम्र में, न 60 में, और न ही अब."
"अब उनका अगला कदम IIM लखनऊ में एक एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम है. उस उम्र में जब ज्यादातर लोग अपने लक्ष्य तय कर चुके होते हैं, वे एप्लीकेशन फॉर्म भर रहे हैं. मेरे लिए, यह एक अजीब तरह से सुकून देने वाला एहसास है. उनके जींस मुझमें होने की वजह से, नई स्किल्स सीखने का मोटिवेशन एक ऐसी चीज है जिसके लिए मुझे कभी बाहर नहीं भटकना पड़ेगा."
लोगों ने की जमकर तारीफ
शशांक श्रीवास्तव के इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं, एक महिला यूजर ने लिखा, वाह! कितने प्रेरणादायक व्यक्ति हैं. आपको उन पर जरूर गर्व होगा! एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही प्रेरणादायक. उम्मीद है कि उनकी उम्र में मैं भी ऐसा ही बन पाऊंगा. उन्हें मेरी बधाई पहुंचा दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं