विज्ञापन

राजस्थान में शिक्षक भर्ती, VDO समेत कई परीक्षा परिणाम का इंतजार, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कब जारी होंगे रिजल्ट

राजस्थान में प्राइमरी टीचर भर्ती का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा. कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने अन्य भर्तियों से जुड़ी भी अपडेट शेयर की है.

राजस्थान में शिक्षक भर्ती, VDO समेत कई परीक्षा परिणाम का इंतजार, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कब जारी होंगे रिजल्ट
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने कई एग्जाम रिजल्ट की जानकारी दी. परीक्षा के परिणाम से जुड़ी यह अपडेट

राजस्थान में शिक्षक भर्ती, स्टेनो, वीडीओ और लाइब्रेरियन भर्ती के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं. अब इन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट आई है. कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही प्राइमरी टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी कर सकता है. कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने एनडीटीवी से बातचीत में परीक्षा परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीचर भर्ती के रिजल्ट से जुड़ी तैयारियां पूरी हो गई हैं. 

आलोक राज ने बताई रिजल्ट की तारीख

मेजर आलोक राज ने बताया कि भर्ती में 2 हजार पद बढ़ाए गए हैं. एग्जाम से जुड़ी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कर ली गई है. 22 से 25 मई के बीच परिणाम परिणाम जारी होना शुरू हो जाएगा. संभावित तौर पर 31 मई से 3 जून तक सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. भर्ती परीक्षा 17 और 20 जनवरी को हुई थी और पिछले 4 महीने से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड के सदस्य पीएल बैरवा का निधन हो गया था. उनके पास परीक्षा परिणाम से जुड़ा काम था, इसके चलते प्रक्रिया प्रभावित हुई. 

एग्जाम के बाद बढ़ाए गए 2 हजार पद

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 2 हजार पदों में बढ़ोतरी के चलते संख्या 7 हजार तक पहुंच गई थी. खास बात है कि एग्जाम होने के बाद पद बढ़ाए गए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ प्रश्नों पर आपत्ति के चलते भी रिजल्ट रूका था. इस भर्ती के कुछ प्रश्न थोड़े जटिल थे और कुछ प्रश्नों पर आपत्ति थी, जिससे प्रक्रिया में देरी हुई. फिलहाल, प्राइमरी टीचर भर्ती लेवल-1 और लेवल-2 के रिजल्ट की तैयारी कर ली है. 

स्टेनो-वीडीओ भर्ती में फंसा पेंच

बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, अन्य भर्तियां कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते अटकी हुई है. स्टेनो भर्ती को लेकर कोर्ट में एक मामला पेंडिंग है. वहीं, वीडीओ में करीब 200 बच्चों के प्रोविजन से जुड़े मामले हैं. लाइब्रेरियन भर्ती के परिणाम भी जल्द जारी होंगे. जल्द ही यह सभी हल किए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः NEET 2026: कुलकर्णी- मनीषा मांधरे ने एनटीए से दोनों सेट चुराए, फिर हुई खरीद-फरोख्त, नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rssb Chairman Alok Raj, Teacher Recruitment, Vdo Exam, Librarian Exam, Steno Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com