विज्ञापन

Success Story: राजेंद्र चौधरी ने चार बार सरकारी नौकरी पाई, पुल‍िस कांस्टेबल से बने असिस्टेंट प्रोफेसर

जयपुर के फागी क्षेत्र के मंडप गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने चार बार सरकारी नौकरी हासिल कर मिसाल कायम की है. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल से शुरू हुआ उनका सफर अब RPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 57वीं रैंक तक पहुंचा है.

Success Story: राजेंद्र चौधरी ने चार बार सरकारी नौकरी पाई, पुल‍िस कांस्टेबल से बने असिस्टेंट प्रोफेसर
राजेंद्र प्रसाद चौधरी सक्‍सेस स्‍टोरी
Social Media
  • राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने राजस्थान में चार बार सरकारी नौकरी हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत का उदाहरण प्रस्तुत किया
  • उन्होंने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक का सफर सफलता पूर्वक पूरा किया है
  • राजेंद्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2023 में इतिहास विषय में प्रदेश में 57वीं रैंक प्राप्त की

Rajendra Prasad Chaudhary Success Story: इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में एक बार भी सरकारी नौकरी हासिल करना आसान नहीं है, जबकि इस मामले में राजेंद्र प्रसाद चौधरी की कहानी प्रेरणादायी है. वे चार बार सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैं. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक का सफर तय करने वाले राजेंद्र आज युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं. राजेंद्र प्रसाद चौधरी जयपुर जिले की फागी तहसील के गांव मंडप के रहने वाले हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2023 में उन्होंने इतिहास विषय में प्रदेशभर में 57वीं रैंक हासिल की. खास बात यह है कि उन्होंने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2014, 2020 और 2023 में लगातार तीन बार इंटरव्यू दिया. 

rajendra prasad chaudhary success story constable to assistant professor four government jobs

साल 2011 में पुल‍िस कांस्‍टेबल बने

राजेंद्र प्रसाद चौधरी जब असिस्टेंट प्रोफेसर बने, तब वे टोंक जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता पद पर सेवाएं दे रहे थे. इससे पहले वर्ष 2011 में राजेंद्र प्रसाद चौधरी का सबसे पहले राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ था. इसके बाद वर्ष 2012 में उनका चयन तृतीय श्रेणी शिक्षक पद पर हुआ और वर्ष 2017 में वे स्कूल व्याख्याता बने. अब वर्ष 2026 में उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) पद पर चयन हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया. इन द‍िनों राजेंद्र प्रसाद चौधरी की सक्‍सेस स्‍टोरी सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है.  

rajendra prasad chaudhary success story constable to assistant professor four government jobs

आठ बार नेट व तीन बार जेआरएफ 

राजेंद्र प्रसाद चौधरी के इंस्‍टाग्राम बायो के अनुसार इनके पास पीएचडी की उपाधि भी है. साल 2005 में दसवीं कक्षा में 61.67 प्रतिशत, साल 2007 में बारहवीं में 68.77 प्रतशित, साल 2010 में 65.27 प्रत‍िशत अंकों के साथ बीए, साल 2014 में 61.22 प्रत‍िशत अंकों के साथ एमए और 2015 से 2022 तक आठ बार नेट और तीन बार जेआरएफ में सफलता पाई है. पीएचडी में नंबर एक रैंक हास‍िल की थी.  



यह भी पढ़ें- IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, खाकी के लिए 16 सरकारी नौकरियां ठुकराकर क्रैक की थी UPSC 
यह भी पढ़ें-  संस्कृत से पढ़ाई कर IPS बने व‍िजय सिंह गुर्जर, गुजरात में क‍िसानों की जमीन वापस द‍िलाकर आए चर्चा में 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com