विज्ञापन

एक आदमी की 5 बेटियां हैं, हर बेटी का 1 भाई है, आदमी के कुल कितने बच्चे हैं? तेज दिमाग है तो 2 मिनट में दो जवाब

प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देना कोई बाएं हाथ का खेल नहीं है. इन 'टेढ़े' सवाल का जवाब केवल ऐसे ही लोग दे सकते हैं, जिनका दिमाग तेजी से काम करता है. आज हम कुछ ऐसे ही सवाल आपसे पूछने जा रहे हैं, जिनका जवाब आपको 2 मिनट में देना होगा.

एक आदमी की 5 बेटियां हैं, हर बेटी का 1 भाई है, आदमी के कुल कितने बच्चे हैं? तेज दिमाग है तो 2 मिनट में दो जवाब
पढ़ने में सवाल आसान लगते हैं, लेकिन इनका जवाब देना उतना ही मुश्किल होता है.

प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) में कई बार 'टेढ़े' तरह के सवाल भी पूछे जाते हैं, इन सवालों का जवाब देने में कई बार दिमाग घूम जाता है. ये सवाल किताबी जानकारी से काफी ऊपर होते हैं. दरअसल इस तरह के सवाल प्रेजेंस ऑफ माइंड, तर्कशक्ति और धैर्य की परीक्षा लेने के लिए पूछे जाते हैं. आज कुछ ऐसे ही सवाल हम आपके लिए लेकर आए हैं. जिनका जवाब आपको 2 मिनट में देना होगा. तो आइए शुरू करते है, इस क्विज को...

दिमागी कसरत करवाने वाले सवाल-

सवाल: एक घड़ी में 3:00 बजे हैं, अगर इस घड़ी को Mirror में देखा जाए, तो Mirror में घड़ी पर क्या समय दिखाई देगा?

उत्तर: C - 9:00 बजे, क्योंकि Mirror में 3 का कांटा अपनी दिशा बदलकर 9 की ओर दिखाई देगा.

सवाल: अगर आपके एक हाथ में 3 सेब और 4 संतरे हैं और दूसरे हाथ में 4 सेब और 3 संतरे हैं, तो आपके पास क्या है?

 उत्तर: बड़े हाथ, जिसमें इतना कुछ आ सकता है.

सवाल: एक आदमी की 5 बेटियां हैं, हर बेटी का 1 भाई है. आदमी के कुल कितने बच्चे हैं?

उत्तर: आदमी के कुल 6 बच्चे हैं, जिसमें पांच बेटियां हैं और एक भाई है.

सवाल: अगर  एक डॉक्टर आपको 3 गोलियां खाने को देता है. एक गोली को आपको हर आधे घंटे में खाना है. तो गोलियां खत्म होने में कितने मिनट लगेंगे?

जवाब: आप पहली गोली अभी लें, दूसरी 30 मिनट में, और तीसरी 60 मिनट में यानी इसका आंसर है कुल 60 मिनट

अगर आपने बिना टाइम लगाए इन सभी सवालों के जवाब सही दिए हैं, तो समझ लें की आपका दिमाग तेज है. इस तरह के सवाल ही प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) में अक्सर पूछे जाते हैं.

ये भी पढ़ें- 90% लोग हो जाते हैं इस रीजनिंग के सवाल में फेल, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही करें ट्राई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tricky Quiz Questions For Competitive Exam, Quiz Questions General Knowledge, Quiz Questions Math
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com