विज्ञापन

PM मोदी आज श्री राम कॉलेज के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, छात्रों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. ये कार्यक्रम शाम को 7 बजे होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान छात्रों को संबोधित भी करेंगे.

PM मोदी आज श्री राम कॉलेज के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, छात्रों को करेंगे संबोधित
दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी छात्रों से संवाद भी करेंगे. इस बार एसआरसीसी का शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के साथ आ रहा है. शिक्षक दिवस के मौके पर उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. बता दें कि मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने साल 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की थी. दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केंद्र है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है. बयान में कहा गया है कि एक सदी के दौरान कॉलेज ने कई पीढ़ियों के विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति निर्माताओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को तैयार किया है. पीएम मोदी ऐसे समय में एसआरसीसी के कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं, जब बीजेपी का लक्ष्य युवा पीढ़ी तक पहुंच बनाने का है. पीएम मोदी का ये दौरा इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा.

साल 2013 में भी किया था दौरा

प्रधानमंत्री का इस कॉलेज से पुराना नाता है. इससे पहले साल 2013 में गुजरात का सीएम रहते हुए भी इस कॉलेज आए थे और छात्रों को संबोधित किया था.  प्रधानमंत्री ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की सौवीं वर्षगांठ के मौके पर अपने घर पर कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. उन्होंने इस मौके पर एक खास डाक टिकट भी जारी किया था.

ये भी पढ़ें- UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shri Ram College Of Commerce, Shri Ram College Of Commerce PM Modi, Shri Ram College Of Commerce (SRCC)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com