विज्ञापन

DU के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जा सकते हैं PM मोदी, 2013 में किया था SRCC का दौरा

PM Modi SRCC Visit: डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. इससे पहले 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे थे.

DU के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जा सकते हैं PM मोदी, 2013 में किया था SRCC का दौरा
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में जा सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौसे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जा सकते हैं. इसी दिन इस कॉलेज का शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है, जिस मौके पर पीएम मोदी छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. अवसर पर कॉलेज का दौरा कर सकते हैं. फिलहाल सरकार की तरफ से इसे लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसे बीजेपी के Gen-Z कनेक्ट कैंपेन का हिस्सा माना जा रहा है. कुछ दिन पहले तमाम कैबिनेट मंत्रियों को देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में जाकर छात्रों से बातचीत करने के निर्देश दिए गए थे. 

2013 में किया था दौरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 5 सितंबर को पीएम मोदी डीयू के SRCC कॉलेज का दौरा कर सकते हैं. इससे पहले, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2013 में आखिरी बार SRCC का दौरा किया था. बता दें कि कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसी साल अप्रैल में पीएम मोदी ने अपने आवास पर गवर्निंग बॉडी और कॉलेज के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था.

क्या है बीजेपी का Gen-Z कनेक्ट?

पिछले कुछ महीनों में युवाओं ने कई मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई और नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक ले लिया. जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद Gen-Z एक बार फिर चर्चा में आ गए, तमाम राजनीतिक दलों ने इसे भुनाने की कोशिश की और इस बड़े युवा वर्ग को अपने पाले में खींचने के लिए जोर लगाया. इसी बीच पीएम मोदी ने भी Gen-Z स्टाइल में सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की और अब लगातार कर रहे हैं. साथ ही सरकार ने सभी मंत्रियों को देशभर की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में जाकर युवाओं से बात करने का टास्क भी दिया है. 

ये भी पढ़ें - NEET PG री-एग्जाम को लेकर उठे सवाल, 2,445 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi DU Visit, PM Modi Visit, Pm Modi Gen G, BJP Gen Z, Shri Ram College Of Commerce (SRCC)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com