JEE Main Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आखिरकार JEE Main 2026 के सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट से पहले एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसने छात्रों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया. इसी बीच NTA ने छात्रों की चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक मीम भी शेयर किया. रिजल्ट जारी होने से पहले शेयर हुए इस मीम का मकसद माहौल को हल्का बनाना था, क्योंकि इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए काफी ज्यादा कॉम्पिटिशन है.
करते हैं कुछ प्रबंध...
इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एनटीए की तरफ से पंकज त्रिपाठी का मशहूर मीम शेयर किया गया, जिसमें वो कहते हैं- हम करते हैं प्रबंध, आप चिंता मत कीजिए. एनटीए की तरफ से शेयर हुए वीडियो में ऊपर लिखा है, स्टूडेंट्स- JEE Main 2026 का रिजल्ट कब अनाउंस होगा? इसके नीचे एनटीए का जवाब है- हम करते हैं प्रबंध आप चिंता मत कीजिए... साथ ही कालीन भैया का वीडियो भी लगाया गया है.
That waiting phase hits different 😅
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 20, 2026
We understand the anticipation.
NTA is committed to a fair, accurate, and transparent result process for all candidates.
Stay updated through official channels only.#JEEMains2026 #NTAUpdates #NTAExams #ResultsSoon #NTA pic.twitter.com/RkKMRUEluz
JEE Main Result Direct Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं