विज्ञापन

परीक्षा सुरक्षा पर NTA का बड़ा कदम, हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग के लिए टेंडर जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी टेंडर नोटिस के अनुसार, चुनी कई कंपनी को पहले दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा. अगर चुनी गई एजेंसी का काम संतोषजनक लगता है, तो कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ा दिया जाएगा.

परीक्षा सुरक्षा पर NTA का बड़ा कदम, हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग के लिए टेंडर जारी
आवेदन की आखिरी तारीख, 20 अगस्त 2026 है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), परीक्षा के पेपर की प्रिंटिंग के लिए अनुभवी प्रिंटिंग कंपनी की तलाश कर रही है. NTA ने एग्जाम से जुड़ी गोपनीय सामग्री की छपाई का काम संभालने के लिए टेंडर जारी किया है. प्रिंटिंग एजेंसियों से बोलियां मांगी गई हैं. अपने आधिकारिक X अकाउंट पर NTA ने इसकी जानकारी दी. NTA ने लिखा, वह ऐसी अनुभवी प्रिंटिंग कंपनियों की तलाश में है जो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग का काम कर सकें. पोस्ट करते हुए एजेंसी ने लिखा,  NTA ने अपनी प्रिंटिंग सेवाओं की जरूरत के लिए एक टेंडर जारी किया है. आवेदन की आखिरी तारीख, 20 अगस्त 2026 है. परीक्षा-स्तर के, हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग का काम करने में सक्षम प्रिंटर्स को GeM पर अपनी बोली (बिड) जमा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

कौन आवेदन कर सकता है?

  • भारत में कानूनी रूप से रजिस्टर्ड हों.
  • वैध PAN, GST, EPF, ESI और ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन होना चाहिए.
  • प्रोफेशनल प्रिंटिंग सेवाओं में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए.
  • पिछले 7 वर्षों में हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग का काम पूरा किया हो.
  • पिछले तीन फाइनेंशियल वर्षों में औसत सालाना टर्नओवर कम से कम 5 करोड़ रुपये हो.
  • किसी भी सरकारी संगठन द्वारा ब्लैकलिस्ट न किया गया हो.

NTA की ओर से जिस प्रिंटिंग एजेंसी को चुना जाएगा उसे परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की डिडाइनिंग और प्रिंटिंग, बारकोड और QR कोड की प्रिंटिंग, नंबरिंग, बाइंडिंग, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और मटीरियल की सुरक्षित डिलीवरी जैसे जिम्मेदारी निभानी होगी. एजेंसी को पूरी प्रक्रिया के दौरान कड़े सुरक्षा और क्वालिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना होगा.

किस तरह से किया जाएगा सिलेक्शन

सिलेक्शन 'क्वालिटी एंड कॉस्ट-बेस्ड सिलेक्शन' (QCBS) प्रोसेस के जरिए किया जाएगा. फाइनेंशियल बिड के साथ-साथ कंपनी की टेक्निकल क्षमता को भी अहमियत दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी, 8 सितंबर से शुरू होगा एकेडमिक सेशन, नोट कर लें जरूरी तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA, NTA Neet, NTA Tender 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com