विज्ञापन

गलती होने पर JEE Main का नया फॉर्म भरने की छूट, लेकिन फीस नहीं होगी रिफंड

JEE Main NTA New Rule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि जेईई मेन के लिए दोबारा नया फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है. जिन छात्रों के फॉर्म में तमाम तरह की गलतियां हुई हैं, वो इसका फायदा उठा सकते हैं.

गलती होने पर JEE Main का नया फॉर्म भरने की छूट, लेकिन फीस नहीं होगी रिफंड
JEE Main के लिए दोबारा भर सकते हैं फॉर्म

JEE Main परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑनलाइन आवेदन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब अगर आपके फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एनटीए ने नया फॉर्म भरने की सुविधा दे दी है. यानी छात्रों को करेक्शन की बजाय सीधे नया फॉर्म भरने की सुविधा दी जा रही है, जो पहली बार हो रहा है. इसके लिए एनटीए ने पूरी गाइडलाइन भी जारी की है और बताया है कि कैसे नया फॉर्म भरा जा सकता है. 

नया आवेदन करने का मौका

इसके लिए एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर पुराने फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो स्टूडेंट्स नया ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मजे की बात यह है कि यह नियम उन बच्चों के लिए भी है, जिनका पुराना एप्लीकेशन नंबर जनरेट हो चुका था और वे फीस भी जमा कर चुके थे.

फीस रिफंड का नियम

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि नया आवेदन करने के बाद पहले वाले आवेदन के दौरान जमा की गई फीस को रिफंड नहीं किया जाएगा. यानी दूसरा फॉर्म भरने के लिए अलग से फीस चुकानी होगी. 

कौन सा फॉर्म सही माना जाएगा?

NTA ने बताया है कि आखिरी वाला फॉर्म ही सही माना जाएगा, अगर आपने नया फॉर्म भर दिया, लेकिन फीस जमा नहीं की तो आपका फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद पुराना वाला फॉर्म ही सही माना जाएगा, जिसमें आगे करेक्शन किया जा सकता है. क्योंकि दूसरे फॉर्म के बाद एप्लीकेशन नंबर भी नया मिलेगा, ऐसे में डॉक्यूमेंट्स अपलोड का पूरा प्रोसेस भी दोहराना होगा. 

करेक्शन का भी मिलेगा मौका

एनटीए ने भले ही दूसरा फॉर्म भरने की छूट दी है, लेकिन जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में थोड़ी गलती हुई है, उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा. यानी सभी को नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. अगर कोई छात्र नया फॉर्म नहीं भरना चाहता और पुराने फॉर्म में ही सुधार करना चाहता है, तो वो 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच करेक्शन कर सकता है. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं. 

यह भी पढ़ें | UGC NET के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें | UP PET परीक्षा में सैनेटरी पैड लगाकर नकल करने पहुंचा अभ्यर्थी, अंदर मिला डिवाइस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main NTA New Rule, JEE Main 2027, JEE Main Correction, JEE Main Exam Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com