NEET UG Counselling 2026 OUT: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. MCC ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और स्टेट कोटा सीटों के तहत NEET UG 2026 एडमिशन का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है. शेड्यूल के अनुसार, AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से शुरू हो जाएगा. जो कि 17 अगस्त 2026 तक चलेगा. जिन कैंडिडेट्स को पहले राउंड में सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 22 अगस्त 2026 तक एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा. AIQ काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 अगस्त से शुरू होगा और 2 सितंबर तक चलेगा. अलॉट किए गए कॉलेजों में दाखिला लेने की आखिरी तारीख 8 सितंबर, 2026 होगी. AIQ काउंसलिंग का राउंड 3, 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा.
स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज अपनी काउंसलिंग का पहला राउंड 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच आयोजित करेंगी. जॉइनिंग की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2026 तय की गई है. दूसरे राउंड के लिए स्टेट काउंसलिंग 31 अगस्त से 8 सितंबर तक होगी और एडमिशन 14 सितंबर को बंद हो जाएंगे.
28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' होगा. AIQ और स्टेट कोटा, दोनों तरह के एडमिशन के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद कॉलेजों में जॉइन करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर, 2026.
8 सितंबर से शुरू होगा एकेडमिक सेशन
अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए एकेडमिक सेशन 8 सितंबर, 2026 से शुरू होगा. MCC ने कॉलेजों को निर्देश दिया कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया को तय समय-सीमा के अंदर ही पूरा करें. शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को कामकाजी दिनों के तौर पर मानें. राज्य के मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट (DME) और राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी, राउंड 3 के दौरान सीट प्रोसेसिंग के लिए MCC के साथ उन उम्मीदवारों का डेटा साझा करेंगे जिन्होंने जॉइन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं