NEET UG 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एगज़ाम की करेक्शन विंडो खोल दी है. करेक्शन विंडो पर जाकर उम्मीदवार अपना मौजूदा एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. साथ ही अपने पसंद के परीक्षा शहर का चुनाव कर सकते हैं. यह करेक्शन सुविधा 15 मई को शुरू की गई है, जो कि 21 मई, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ही चलेगी. इसलिए जो भी उम्मीदवार NEET UG 2026 री-एगज़ाम देने जा रहे हैं, वो जानकारी अपडेट कर दें. NTAकी आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाकर ये जानकारी अपडेट की जा सकती है. NTA ने यह स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के जरिए केवल शहर का चुनाव ही किया जा सकेगा. इसके अलावा ओर कोई जानकारी अपडेट नहीं की जा सकेगी.
NEET UG 2026 री-एगज़ाम में बैठने वाले उम्मीदवारों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. एडमिट कार्ड 14 जून तक, आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे.
किस दिन है परीक्षा
NEET UG 2026 री - एग्जाम 21 जून, 2026 को आयोजित किया जाएगा. री-एग्जाम की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. ये एग्जाम पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में होगा. कुल 13 भाषाओं में ये परीक्षा आयोजित होगी. वहीं परीक्षा से संबंधित कोई भी सवाल होने पर छात्र NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
छात्र शुरू कर लें अपनी तैयारी
NEET UG 2026 री - एग्जाम की तारीख का ऐलान किया जा चुका है. ये परीक्षा 35 दिनों में होने जा रही है. यानी छात्रों के पास परीक्षा की ओर अच्छे से तैयारी करने के लिए करीब एक महीने का समय बचा है. इस समय का इस्तेमाल अच्छे से करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं