विज्ञापन

NEET UG Re-exam: नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड किस दिन होगा जारी, खुद शिक्षा मंत्री ने बताई तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 जून 2026 को NEET (UG) 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित करने जा रही है. 3 मई को हुई ये परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद से ही लाखों उम्मीदवार नई डेट का इंतजार कर रहे थे.

NEET UG Re-exam:  नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड किस दिन होगा जारी, खुद शिक्षा मंत्री ने बताई तारीख

NEET (UG) 2026 के री -एग्जाम की तारीख का ऐलान आज कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 21, जून 2026 को पूरे भारत में ये एग्जाम फिर से आयोजित करने जा रही है. 22 लाख से अधिक छात्र ये परीक्षा देने जा रहे हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक पोस्ट कर एग्जाम की तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने, भारत सरकार की मंजूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को तय की है. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें. बता दें कि नीट- यूजी एग्जाम 3 मई को पूरे भारत में आयोजित किया गया था. पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को कैंसल करना पड़ा था. वहीं अब नीट यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. इस एग्जाम की तैयारी के लिए छात्रों के पास अब 36 दिनों का समय बचा है. 

कब जारी होगा नीट- यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 21 जून को नीट- यूजी री-एग्जाम का आयोजन करने जा रही. नीट- यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से ठीक कुछ दिन पहले ही जारी किया जाएगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 14 जून का एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा. छात्रों को दोबारा से अपना पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी. 

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी होते ही, एक लिंक एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी सही से भरनी होगी. जिसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा. 

उम्मीदवार अपनी किसी भी पूछताछ के लिए एजेंसी से ईमेल neet-ug@nta.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Re-exam 2026, NEET UG Re-exam Date, NEET UG Re-exam Admit Card, NEET UG Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com