विज्ञापन

NEET UG 2026: क्या सच में लीक हुआ पेपर? Telegram पर उड़ती खबरों पर NTA ने तोड़ी चुप्पी

NEET Paper leak news : NEET UG 2026 पेपर लीक की खबरों पर NTA का बड़ा बयान. टेलीग्राम पर चल रहे दावों को बताया फर्जी. जानें परीक्षा की सही तारीख और एडमिट कार्ड अपडेट.

NEET UG 2026: क्या सच में लीक हुआ पेपर? Telegram पर उड़ती खबरों पर NTA ने तोड़ी चुप्पी
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली है.

NEET UG Fake Paper Leak Claims: मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'NEET UG 2026' की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर Telegram पर पेपर लीक होने के दावों ने हलचल मचा दी है. हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन खबरों को पूरी तरह फर्जी (Fake) करार दिया है. NTA ने आधिकारिक तौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि छात्र किसी भी प्रकार के 'क्वेश्चन पेपर लीक' के झांसे में न आएं.

जालसाजों से रहें सावधान

टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई चैनल्स पेपर देने के बदले मोटी रकम करीब 10,000 की मांग कर रहे हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि ये स्कैमर्स छात्रों को लूटने के लिए पुराने या नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हाल ही में X पर एक यूजर ने NTA से सवाल किया था कि ये "कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट" सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच रहे हैं? इसके जवाब में एजेंसी ने कहा- "ये सब फेक हैं और स्कैमर्स द्वारा शेयर किए जा रहे हैं. इन पर कार्रवाई की जा रही है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें."

परीक्षा की तारीख और तैयारी

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली है. वहीं, एडमिट कार्ड अप्रैल के अंत तक जारी होने की उम्मीद है. NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें-  NEET UG 2026: NTA ने जारी की 'एग्जाम सिटी' की डीटेल, ऐसे कर सकते हैं चेक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com