विज्ञापन

NEET UG 2026: NTA ने जारी की 'एग्जाम सिटी' की डीटेल, ऐसे कर सकते हैं चेक

NEET UG 2026 Intimation Slip: एनटीए की तरफ से असली एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें तमाम तरह की जानकारी शामिल होगी.

NEET UG 2026: NTA ने जारी की 'एग्जाम सिटी' की डीटेल, ऐसे कर सकते हैं चेक
NEET UG 2026 Intimation Slip: एनटीए की तरफ से जारी की गई एग्जाम सिटी स्लिप

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NEET UG 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है. इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ये सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी देख सकते हैं. हालांकि ये बात ध्यान में रखें कि ये एडमिट कार्ड नहीं है, एनटीए की तरफ से कुछ ही दिनों बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. 

क्यों जारी की जाती है सिटी इंटिमेशन स्लिप?

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी देख सकते हैं. इससे पता चलेगा कि किस शहर में आपकी परीक्षा होगी, एनटीए की तरफ से ये स्लिप इसलिए जारी की जाती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल कर छात्र पहले से ही शहर में आने-जाने का टिकट या फिर रहने की व्यवस्था कर सकें.  

कैसे डाउनलोड करें स्लिप? 

छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. अगर आपको स्लिप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप NTA के हेल्पलाइन नंबर (011-40759000) पर फोन कर सकते हैं या उन्हें ईमेल (neetug2026@nta.ac.in) भेज सकते हैं.

500 से ज्यादा शहरों में परीक्षा

नीट यूजी के लिए परीक्षा का केंद्र भारत के 500 से ज्यादा शहरों में बनाया गया है. इस एग्जाम के लिए छात्र लंबे समय से तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद अब परीक्षा की बारी है. ज्यादा जानकारी के लिए छात्र और पेरेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली हर अपडेट देखते रहें. 

डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा

नीट (NEET-UG) का मतलब 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' है, जो भारत में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) और नर्सिंग जैसे मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इसे आयोजित किया जाता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. 

Patna University Academic Calendar 2026: पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, इस दिन से शुरू हो रहे हैं UG और PG दाखिले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Intimation Slip, NEET UG 2026, NEET Exam City Details, NEET UG 2026 NTA, NEET UG City Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com