विज्ञापन

NEET Scam Alert: पैसा दो, AIIMS में सीट लो! NEET काउंसलिंग से पहले फर्जी एजेंट्स से रहें सावधान

काउंसलिंग के दौरान घबराहट और जल्दबाजी में कई छात्र ठगी का शिकार हो जाते हैं. इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आने के बजाय केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.

NEET Scam Alert: पैसा दो, AIIMS में सीट लो! NEET काउंसलिंग से पहले फर्जी एजेंट्स से रहें सावधान
NTA ने यह भी कहा है कि यदि किसी छात्र को ऐसी संदिग्ध कॉल, ईमेल, मैसेज या ऑफर मिलता है तो उसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए.

NEET Scam Alert : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया था. जिसमें 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की. ऐसे में अब स्टूडेंट्स को काउंसलिंग की बेसब्री से इंतजार है. अब सबकी नजर MCC (Medical Counselling Committee) पर टिकी हुई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 07 अगस्त को एमसीसी शेड्यूल जारी कर सकता है. ऐसे में अब स्कैमर एक्टिव हो गए हैं. जिन बच्चों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है उनके पास फर्जी कॉल और एसएमएस आ सकता है. जो आपसे पैसे लेकर एम्स (AIIMS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थान में सीट पक्की करने का दावा कर सकते हैं. जिनसे आपको सावधान रहना है, वरना आपको भारी पैसे का नुकसान हो सकात है.  

फर्जी कॉल से रहें सावधान

इसको लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को पहले ही चेता दिया है. एनटीए ने कहा है कि फर्जी एजेंटों, दलालों और धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों से सावधान रहें. एजेंसी ने साफ कहा है कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिले, सीट ब्लॉक करने या स्कोर बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों पर भरोसा न करें.

MCC पर ही करें भरोसा

NTA के मुताबिक, MBBS और BDS की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कराई जाती है, जबकि स्टेट कोटा की काउंसलिंग रिलेटेड राज्य सरकारों और अथॉराइज्ड संस्थाओं की ओर से आयोजित की जाती है. ऐसे में कैंडिडेट्स को केवल ऑफिशियल वेबसाइट और अथॉराइज्ड काउंसलिंग पोर्टल्स से ही जानकारी लेनी चाहिए.

NTA नहीं मांगता बैंक डिटेल्स और ओटीपी

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया या फर्जी वेबसाइटों के जरिए छात्रों को AIIMS, सरकारी मेडिकल कॉलेज या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में सीट दिलाने का दावा कर सकते हैं. कई मामलों में सीट कन्फर्म कराने, सीट ब्लॉक करने या बेहतर रैंक दिलाने के नाम पर रकम मांगी जाती है. NTA ने स्पष्ट किया है कि वह उम्मीदवारों से कभी भी पैसे, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी नहीं मांगती.

फर्जी कॉल आए तो तुरंत करें NTA से शिकायत

NTA ने यह भी कहा है कि यदि किसी छात्र को ऐसी संदिग्ध कॉल, ईमेल, मैसेज या ऑफर मिलता है तो उसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए. एजेंसी ने शिकायत के लिए आधिकारिक ईमेल और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें- CSJMU के लॉ छात्रों को बड़ी राहत: पासिंग परसेंटेज घटा, X सिस्टम खत्म, कोर्स पूरा करने के लिए मिलेगा ज्यादा समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Scam Fraud, NEET 2026 Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com