Law Course Update : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सेंट्रर फॉर एकेडमिक (CSJMU ) काउंसिल कानपुर ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए कई राहत भरे फैसले लिए हैं. लंबे समय से पाठ्यक्रम और नियमों को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी कोर्स की समय बढ़ा दी है. अब 3 साल की LLB को बिना किसी ब्रेक के अधिकतम 6 साल में पूरा कर सकेंगे. अब छात्र 5 वर्षीय बीए-एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स को अधिकतम 8 साल में पूरा कर सकेंगे. यह फैसले कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुआ. इसके अलावा पासिंग पर्सेंटेज को लेकर भी बदलाव किए गए हैं.
पासिंग अंक घटे, X सिस्टम हुआ खत्म
वहीं, पासिंग परसेंटेज में छूट दी गई है. छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ओवरऑल पासिंग परसेंटेज को 48% से घटाकर 45% कर दिया गया है. इसके अलावा विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने लॉ से 'X' सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब इसकी जगह केवल बैक पेपर का नियम लागू होगा.
बैक पेपर दे सकेंगे
पहले फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर मिलाकर कुल 48% अंक और प्रत्येक विषय में 36% अंक अनिवार्य न होने पर छात्रों को पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलता था और उन्हें 'X' के रूप मे फॉर्म भरना पड़ता था. लेकिन अब छात्रों को बिना किसी रोक-टोक के अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार बैक पेपर दे सकेंगे.
यही नियम बीए-एलएलबी के छात्रों पर भी लागू होगा. विश्वविद्यालय के इन सुधारवादी कदमों से हजारों लॉ स्टूडेंट्स का एकेडेमिक ईयर खराब होने से बचेगा और वे तनावमुक्त होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Indian Army में इंटर्नशिप करने का मौका, 75 दिन की ट्रेनिंग और 75 हजार तक स्टाइपेंड, फटाफट कर दें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं