विज्ञापन

NEET UG 2026: स्मार्ट वॉच से लेकर ईयरफोन तक एग्जाम हॉल में लेकर न जाएं ये चीजें, एनटीए ने जारी की लिस्ट

NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा 3 मई को होने जा रही है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर ही जारी किए जाएंगे. जो की एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे.

NEET UG 2026: स्मार्ट वॉच से लेकर ईयरफोन तक एग्जाम हॉल में लेकर न जाएं ये चीजें, एनटीए ने जारी की लिस्ट
NTA की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा.

NEET UG 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गाइडलाइंस जारी की है. ये गाइडलाइंस एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है. इसमें उम्मीदवारों को उन चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. एक्स पर पोस्ट करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लिखा, सतर्क रहें और परीक्षा के सभी दिशानिर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें. किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं न ले जाएं. नियमों का पालन करके एक सुचारू और निष्पक्ष अनुभव सुनिश्चित करें. NTA के अनुसार अगर कोई उम्मीदवार मना की गई चीज़ों के साथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ 'गलत तरीकों' (unfair means) का इस्तेमाल करने के तहत कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले हर उम्मीदवार की अच्छी से चेकिंग की जाएगी और नीचे बताई गई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

  1. मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड, आदि.
  2. वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी.
  3. घड़ी और ब्रेसलेट.
  4. कोई भी आभूषण या धातु की वस्तुएं.
  5. कोई भी खाने की चीज़, पानी की बोतल.
  6. कोई भी लिखित सामग्री जैसे कागज़ का टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव

कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

NEET UG परीक्षा का एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर ही जारी किया जाएगा. उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें की NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को होने जा रही है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. यह परीक्षा देशभर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाए रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com