नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी यूजर ID और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट को nbe.edu.in पर जारी किया गया है. बता दें कि NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होनी है. NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें, आइए इस प्रक्रिया को जानते हैं.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर, NEET PG एग्जम का सेक्शन होगा. उसपर क्लिक करें.
- NEET PG एडमिट कार्ड लिंक दिया गया होगा. इस पर क्लिक करें.
- एक नई विंडो खुलेगी.
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (यूज़र ID और पासवर्ड सहित) डालें और सबमिट करें.
- NEET PG परीक्षा का हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर लें.
अगर एडमिट कार्ड में छपी कोई जानकारी गलत मिलती है, तो उम्मीदवार तुरंत NBEMS से संपर्क करें और एग्जाम से पहले इसे सही करवा लें. 30 अगस्त को एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर NEET PG 2026 एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा. इसके अलावा एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें. इन दोनों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
क्या है एग्जाम का पैटर्न
पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा. एग्जाम में कुल 180 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs) पूछे जाएंगे. यह परीक्षा तीन घंटे 30 मिनट की होगी. हर सही जवाब के लिए चार अंक दिए जाएंगे. जबकि हर गलत जवाब के लिए एक अंक काटा जाएगा. बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा.
बता दें कि ये एग्जाम MD, MS और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं