विज्ञापन

NEET PG 2026: फॉर्म में गलती हो गई है? 10 अगस्त तक है सुधार करने का मौका

NEET PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त को होने जा रहा है. इस बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडिट विंडो खोल दी है. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्यूमेंट से जुड़ी किसी भी गलती को सही कर सकते हैं.

NEET PG 2026: फॉर्म में गलती हो गई है? 10 अगस्त तक है सुधार करने का मौका
NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होगा.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो खोल दी है. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्यूमेंट से जुड़ी किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं. यह विंडो 10 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी. जिन उम्मीदवारों की फोटो, सिग्नेचर या फॉर्म में कई गलती है, वो तय समय के अंदर गलती को सही कर सकते हैं.  NBEMS के नोटिफिकेशन के अनुसार केवल फोटो, सिग्नेचर जैसे रही गलती को सही किया जा सकेगा. उम्मीदवार अपनी पर्सनल जानकारी, एकेडमिक जानकारी, कैटेगरी, टेस्ट सिटी की पसंद जैसी चीजों को बदल नहीं सकते हैं.

नीचे बताए गए स्टेप्स को करें फॉलो

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर लॉगइन का ऑप्शन होगा.  यूजर ID और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करे. 
  3. डैशबोर्ड पर जाएं और 'इमेज स्क्रूटनी' टैब पर क्लिक करें
  4. नई इमेज अपलोड करें;य
  5. बदलाव सबमिट करें
  6. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
  7. इसी तरह से अपनी सिग्नेचर की फोटो भी बदल सकते हैं.

इन बातों का रखा ध्यान

  1. सिग्नेचर सादे सफेद कागज पर होने चाहिए.
  2. पेन नीली या काली ही होना चाहिए, जिससे साइन किए हों.
  3. 3.5 cm × 1.5 cm के बॉक्स में आ जाना चाहिए.
  4. सभी इमेज .jpg या .jpeg फ़ॉर्मेट में अपलोड की जानी चाहिए. 
  5. फाइल का साइज 80 KB से कम होना चाहिए.
  6. कैमरे से खींची गई एक रियल-टाइम फोटो अपलोड करनी होगी.
  7. फोटो का बैकग्राउंड एकदम साफ होना चाहिए.
  8. चेहरा, कान, गर्दन और कंधे साफ दिखने चाहिए.
  9. फोटो में चश्मा, टोपी, गॉगल्स, स्टेथोस्कोप, जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए.

बता दें कि NEET-PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त को होने जा रहा है.  टेस्ट सिटी स्लिप 11 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी.  एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होंगे.

ये भी पढ़ें- NEET PG में टॉप करने वालों को कहां मिलता है एडमिशन? देख लीजिए लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG 2026, NEET PG 2026 Application, NEET PG 2026 Application Correction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com