मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुके हैं. नीट पीजी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन की ये विंडो 21 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी, ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन कर लें. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और इसमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
NEET PG काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
- PG Medical Counselling सेक्शन पर क्लिक करें
- कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में NEET PG 2026 Counselling Registration के लिंक पर क्लिक करें
- न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनने के बाद अपना लॉगइन क्रिएट करें
- काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें सभी जरूरी जानकारी भरें
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें
- सभी जानकारियों को एक बार ठीक से पढ़ने के बाद सबमिट कर दें
ये है पूरा शेड्यूल
- राउंड-1 के लिए च्वाइस फिलिंग यानी पसंदीदा कॉलेज चुनने का प्रोसेस 13 अक्टूबर से शुरू होगा और 22 अक्टूबर तक चलेगा.
- एमसीसी की तरफ से 22 और 23 अक्टूबर को राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.
- इसके बाद 24 अक्टूबर को इसका रिजल्ट जारी किया जाेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को रिपोर्ट करना होगा.
- रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की तारीख 26 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक है.
क्या है फ्रीज और फ्लोट का नियम?
उम्मीदवार अपनी सीट को फ्रीज करने का ऑप्शन चुन सकते हैं. इस बार इसके लिए कॉलेज में फिजिकली मौजूद होना अनिवार्य नहीं है. एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर जाने के लिए वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा. एनआरआई कोटे के लिए भी ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड की सुविधा दी गई है. बिना फीस दिए च्वाइस फिलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी. नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवारों को राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें | NEET PG में करीब 6 हजार सीटों की बढ़ोतरी, काउंसलिंग से पहले देखें पूरा सीट मैट्रिक्स
यह भी पढ़ें | HCS Result: नौकरी के साथ रोज 5 घंटे पढ़ाई, कुरुक्षेत्र के राहुल सैनी ने पूरा किया दादा का सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं