विज्ञापन

NCERT की किताबों में घटिया क्वालिटी का प्रिंट, पेरेंट्स की शिकायत के बाद दी गई चेतावनी

NCERT Textbook Printing Quality: तमाम पेरेंट्स लगातार शिकायत करते हैं कि उनके बच्चों को जो किताबें मिली हैं, उनमें प्रिंट की क्वालिटी काफी ज्यादा खराब है. अब ऐसी शिकायतों का NCERT ने संज्ञान लिया है.

NCERT की किताबों में घटिया क्वालिटी का प्रिंट, पेरेंट्स की शिकायत के बाद दी गई चेतावनी
NCERT किताबों की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत

NCERT की किताबों को लेकर अक्सर खराब क्वालिटी के प्रिंट की शिकायतें आती हैं, कई किताबों में तो तस्वीर ठीक से दिखाई भी नहीं देती है. ऐसी ही एक शिकायत के बाद अब NCERT ने मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि इसकी जांच की जा रही है. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया है कि घटिया छपाई के लिए जो भी प्रिंटर जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. हर साल पेरेंट्स की शिकायत होती है कि प्राइवेट स्कूलों की किताबों के मुकाबले NCERT की किताबों की क्वालिटी काफी खराब होती है. 

सोशल मीडिया पर पेरेंट्स की शिकायत

ये मामला तब चर्चा में आया जब एक कुछ पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर 10वीं की एनसीईआरटी किताब की प्रिंटिंग को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि उनका बेटा 10वीं में है और उसकी किताब में जो प्रिंटिंग है, उसे देखकर वो काफी परेशान हैं. किसी पेज में तो अक्षर तक ठीक से नहीं दिख रहे हैं. इससे बच्चों की आंखों पर असर पड़ता है और दूसरी दिक्कत भी हो सकती है. इस पोस्ट के साथ शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्री और NCERT को टैग किया गया और कहा गया कि प्रिंटिंग के पैरमीटर दोबारा जांचने की जरूरत है. 

महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर पेरेंट्स 

हर साल स्कूलों में एडमिशन शुरू होने से पहले किताबों का बजट बनाना पड़ता है. NCERT की किताबों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों की किताबों की कीमत कई गुना ज्यादा होती है. इनमें सबसे बड़ा अंतर प्रिंटिंग और व्यूजुअलाइजेशन का होता है. खराब क्वालिटी की किताबें लेने की बजाय मजबूरी में पेरेंट्स को ये महंगी किताबें खरीदनी होती हैं. वहीं कई स्कूलों में उनकी ही किताबें खरीदने का दबाव भी बनाया जाता है. 

कैलकुलेटर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

NCERT का एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी चल रहा है. इसमें पेरेंट्स की तरफ से 12वीं की परीक्षाओं में कैलकुलेटर के इस्तेमाल की इजाजत मांगी गई है. हाईकोर्ट ने इस मामले में एनसीईआरटी को नोटिस दिया है. 12वीं की अकाउंटेंसी परीक्षा में नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर के इस्तेमाल को लेकर ये मामला चल रहा है. 

यह भी पढ़ें | आखिरी महीनों में ऐसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, मैथ्स-साइंस और रिवीजन को लेकर एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

यह भी पढ़ें | AI भी नहीं छीन पाएगा इन 5 डिग्रियों की चमक, फ्यूचर में हमेशा रहेगी डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT Textbook Printing Quality, NCERT Textbook, NCERT Books Print Quality, NCERT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com