विज्ञापन

नवोदय स्कूल में एडमिशन के मौके से चूक जाएंगे आप, आज आखिरी दिन, तुरंत करें आवेदन

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम (JNVST 2027) के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज खत्म हो रही है. इसलिए जिन भी छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वो तुरंत भर दें.

नवोदय स्कूल में एडमिशन के मौके से चूक जाएंगे आप, आज आखिरी दिन, तुरंत करें आवेदन
एग्जाम 28 नवंबर 2026 में होगा.

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने का सपना देखने वाले छात्रों के पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है. क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम (JNVST 2027) की आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. इसलिए जिन भी बच्चों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो समय रहते आवेदन कर दें. इच्छुक बच्चे navodaya.gov.in वेबसाइट जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय सारी जानकारी सही से भरें.  एक छात्र केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है. इसलिए बार-बार आवेदन फॉर्म भरने से बचें. 

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. कक्षा 6 में दाखिले के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 पास की होगी. 
  2. उम्मीदवार उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है, जहां  वो रहता हो. 
  3. आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए. 

आवेदन करते हुए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

  1. आवेदन करते हुए छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी.
  2. मार्कशीट
  3. बच्चे का आधार कार्ड की कॉपी
  4. माता-पिता के आधार कार्ड की कॉपी
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग का प्रमाण पत्र 

याद रखें कि अभिभावक के हस्ताक्षर और फोटो का आकार 10 केबी से 100 केबी के बीच होना चाहिए. इससे बड़ी फाइल अपलोड नहीं हो सकेगी.  वहीं कैटेगरी प्रमाण पत्र 50 केबी से 300 केबी के बीच होना चाहिए. आवेदन करने से पहले ये सब चीजें तैयार रखें. 

कब होगा एग्जाम

कक्षा 6 में एडमिशन केवल उन्हें छात्रों को मिलेगा जो कि एंट्रेंस एग्जाम को पास कर सकेंगे. ये एग्जाम 28 नवंबर 2026 में होगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. एग्जाम  सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा. रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2027 में जारी होगा.

ये भी पढ़ें- जूनियर छात्रों को बैट और डंडों से पीटा, ओडिशा के सरकारी स्कूल से निकाले गए 7 छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNV Admission 2026, JNV Admission Eligibility Criteria, Jnv Admission Form Class 6
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com