विज्ञापन

MP बोर्ड कक्षा 5 और 8 के री-एग्जाम 16 जून से होंगे शुरू, देखें डेटशीट

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5 और 8 के नतीजे स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 25 मार्च को जारी किए थे. रिजल्ट के अनुसार इस साल, कक्षा 5 का पास प्रतिशत 95.14 और कक्षा 8 का पास प्रतिशत 93.93 रहा है.

MP बोर्ड कक्षा 5 और 8 के री-एग्जाम 16 जून से होंगे शुरू, देखें डेटशीट
री-एग्जाम 23 जून तक चलने वाले हैं.

MP Board Re-Exam Date 2026 OUT: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की री-एग्जाम डेट जारी कर दी है. री-एग्जाम शेड्यूल 2026 के अनुसार 16 जून, 2026 से परीक्षा शुरू हो जाएगी. ये परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12:30 बजे चलेगी. बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने सप्लीमेंट्री एग्जाम की जगह "सेकंड मेन एग्जाम" सिस्टम लागू किया है. इस साल कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं  20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उनके पास एग्जाम पास करने का ये एक ओर मौका है.

MP बोर्ड री-एग्जाम 2026 टाइमटेबल-

भाषा - हिंदी, अंग्रेजी, मराठी16 जून, 2026
 
गणित / संगीत18 जून, 2026
अंग्रेजी या हिंदी19 जून, 2026
विज्ञान20 जून, 2026
तीसरी भाषा-संस्कृत22 जून, 2026
सामाजिक विज्ञान (केवल कक्षा 8 के लिए)23 जून, 2026

परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कक्षा 5 की परीक्षा तिथियां: 16 जून से 22 जून, 2026 तक

कक्षा 8 की परीक्षा तिथियां: 16 जून से 23 जून, 2026 तक

इस साल कैसा रहा रिजल्ट

MP बोर्ड की कक्षा 5 और 8 के 2026 के नतीजे 25 मार्च को जारी किए गए थे. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट को जारी किया था. इस साल, कक्षा 5 के छात्रों का पास प्रतिशत 95.14 रहा है. जबकि कक्षा 8 के छात्रों का पास प्रतिशत 93.93 रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com