विज्ञापन

IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्‍ट

इंजीनियरिंग करने वाले छात्र सबसे पहले IIT और NIT के बारे में सोचते हैं. हो भी क्‍यों ना, ये देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्‍थान हैं. लेकिन कई ऐसे प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान भी हैं, जो बेहतरीन शिक्षा, शोध सुविधाएं और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं.

IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्‍ट

इंजीनियरिंग करने वाले छात्र सबसे पहले IIT और NIT के बारे में सोचते हैं. हो भी क्‍यों ना, ये देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्‍थान हैं. लेकिन कई ऐसे प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान भी हैं, जो बेहतरीन शिक्षा, शोध सुविधाएं और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. जानें ऐसे ही सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में. 

IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज 

IIIT हैदराबाद

IIIT हैदराबाद कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाता है. यहां के छात्रों को देश-विदेश की शीर्ष कंपनियों में काम करने के मौके मिलते हैं. 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) भी छात्रों की पहली पसंद में शामिल है. पहले इसे दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था. यह संस्थान प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT)

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), नई दिल्ली भी इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में नामी संस्थान है. कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं के लिए इसकी काफी मांग रहती है. 

Pharmacy vs biotechnology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेहतर

जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता

जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता को प्रतिष्ठित सरकारी विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. यहां कम फीस में उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है और प्लेसमेंट भी मिलता है. 

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (COEP)

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (COEP) भारत के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. इसकी स्थापना 1854 में हुई थी और आज भी यह छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है. 

वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI)

वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI), मुंबई भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मजबूत प्रतिष्ठा रखता है. महाराष्ट्र के शीर्ष सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसका नाम प्रमुखता से लिया जाता है. 

ये हैं देश के फेमस IIIT

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद, IIIT बेंगलुरु और IIIT दिल्ली भी तकनीकी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं. विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस और आईटी क्षेत्र में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com