विज्ञापन

JEE Main 2026 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की हुई जारी, अब कुछ देर में आएगा रिजल्ट

JEE Main 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की जारी की गई है. इस साल 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है.

JEE Main 2026 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की हुई जारी, अब कुछ देर में आएगा रिजल्ट
JEE Main क्वालिफ़ाई करने वाले केवल टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों को JEE Advanced में बैठने का मौका मिलेगा.

JEE Main 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जिन भी उम्मीदवारों ने JEE Main की परीक्षा दी है, वो JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कुछ ही देर बाद JEE Main रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. इस साल 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है. भारत के अलावा अन्य देशों में भी ये परीक्षा आयोजित की गई थी.  2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक हुई इस परीक्षा के लिए देश में 566 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट जारी होते ही JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिसपर JEE Main 2026 Session 2 रिजल्ट लिखा हुआ दिखेगा.
  2. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर जैसी जानकारी भरने को कहा जाएगा.
  3. ये जानकारी भरते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगे. 
  4. इसे आप डाउनलोड करके रख लें.

JEE Main क्वालिफ़ाई करने वाले केवल टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों को JEE Advanced में बैठने का मौका मिलेगा.  JEE Advanced परीक्षा 17 मई को होने वाली है. यह परीक्षा 17 मई को होनी है. जिसका आयोजन  इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की करवा रही है. JEE Advanced में आई रैंक के आधार पर ही IIT जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main, JEE Main Session 2 Result, JEE Main 2026 Result, JEE Mains LIVE, JEE Mains LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com