विज्ञापन

JEE Main के लिए 15 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, लेट फीस के साथ आवेदन का आखिरी मौका

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अगर आप भी जेईई मेन देना चाहते हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है तो ये आखिरी मौका है. लेट फीस के साथ आवेदन फिर से शुरू हो चुके हैं.

JEE Main के लिए 15 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, लेट फीस के साथ आवेदन का आखिरी मौका
JEE Main के लिए आवेदन का आखिरी मौका

इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए आखिरी मौका है. JEE Main के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है, जिसके बाद अब लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकते हैं. 26 नवंबर 2026 तक छात्र 500 रुपये की लेट फीस के साथ अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि अब तक 15 लाख से ज्यादा छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वहीं 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने फीस भी दे दी है. 

रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

JEE Main के लिए जो छात्र किसी वजह से आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन के आखिरी तीन दिन बाकी हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें लेट फीस देनी होगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन तुरंत कर सकते हैं. 

NTA ने जारी किए आंकड़े 

एनटीए ने बताया है कि अब तक कुल 15,04,866 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. वहीं 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है. पिछली बार भी जेईई मेन के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इस बार ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है. 

JEE Main के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाएं
  • यहां Session 1 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration पर क्लिक करने के बाद जरूरी जानकारी डालें और अपना पासवर्ड बनाएं 
  • इसके बाद लॉगिन करना होगा, ऐसा होने पर फॉर्म में जरूरी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा का पेपर और शहर चुनना होगा
  • फोटो, हस्ताक्षर और बाकी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिर में ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट कर दें 

यह भी पढ़ें | बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें JEE Main की तैयारी? एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

यह भी पढ़ें | JEE Main की तैयारी के लिए NTA ने जारी किए पिछले साल के क्वेश्चन पेपर, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main 2027, JEE Main 2027 Registration, Jee Main Last Date, Jee Main Nta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com