विज्ञापन

क्या उम्मीद से ज्यादा कठिन था JEE Advanced 2026 पेपर? जानें एजुकेशन एक्सपर्ट की राय, बताया पिछले 5 साल का पैटर्न

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में जगह पक्की करने के लिए, उम्मीदवारों को दोनों पेपर पास करने होंगे. सामान्य श्रेणी के लिए, कुल मिलाकर क्वालिफ़ाइंग कटऑफ़ कुल अंकों के 22% से 25% के बीच रहने का अनुमान है. यानी लगभग 360 में से 80–90 अंक. टॉप 100 में अपनी जगह बनाने के लिए 285+ अंक लाने होंगे.

क्या उम्मीद से ज्यादा कठिन था JEE Advanced 2026 पेपर? जानें एजुकेशन एक्सपर्ट की राय, बताया पिछले 5 साल का पैटर्न
21 मई को शाम 5 तक रेकॉर्डेड रेस्पांस शीट्स जारी कर दी जाएगी. 

JEE Advanced 2026 Paper: प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 17 मई को आयोजित की गई. ये परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी. पहला पेपर 9 बजे से 12 बजे तक चला. वहीं दूसरा पेपर  दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हुआ था. इस परीक्षा में बैठे छात्रों के फीडबैक के अनुसार जेईई-एडवांस्ड के प्रश्न पत्र में संख्या 96 से बढ़कर 102 की गई थी. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि साल 2022 से लेकर साल 2026 तक यानी निरंतर पिछले 5 सालों से परीक्षा कुल 360 अंक की हो रही है. छात्र सुबह 7 बजे से ही एक्शन मोड में थे इस कारण काफी थके हुए थे. लेकिन उनकी तरफ से दिए गए फीडबैक के अनुसार जेईई-एडवांस्ड,2026 में फिजिक्स मुश्किल था और केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तुलनात्मक तौर पर आसान रहा. 

JEE Advanced 2026 का पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम

पेपर-1: प्रति विषय विश्लेषण

सिंगल ऑप्शन करेक्ट 
4-प्रश्न , मार्किंग स्कीम +3/-1

मल्टीपल ऑप्शन करेक्ट 
4-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +4/-1

न्यूमेरिकल टाइप 
4-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +4/0

मैट्रिक्स मैच/कालम मैचिंग 
4-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +4/-1

कुल प्रश्नों की संख्या-48
कुल अंक-180

पेपर-2 : प्रति विषय विश्लेषण 

18-प्रश्न प्रति विषय, 60-अंक प्रति विषय 

सिंगल ऑप्शन करेक्ट 
4-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +3/-1

मल्टीपल ऑप्शन करेक्ट 
5-प्रश्न मार्किंग स्कीम +4/-1

न्यूमेरिकल टाइप 
5-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +4/0

पैराग्राफ बेस्ड/केस बेस्ड
4-प्रश्न, मार्किंग स्कीम +2/0

कुल प्रश्नों की संख्या-54
कुल अंक -180

संपूर्ण प्रश्न पत्र

कुल प्रश्नों की संख्या-102 
कुल अंक-360

पिछले 5 सालों में जेईई-एडवांस्ड के प्रश्नपत्र का फॉर्मेट

देव शर्मा ने बताया कि पिछले 5 सालों में प्रश्नों की संख्या, मार्किंग-स्कीम और प्रश्नपत्र के फॉर्मेट में कोई ना कोई परिवर्तन अवश्य हुआ है. लेकिन नंबरों में परिवर्तित नहीं हुए हैं. साल  2026 में कुल प्रश्नों की संख्या 102 की और कुल अंक 360 थे. साल  2025 में  प्रश्नों की संख्या 96 थी और कुल अंक 360 थे. इसी तरह से साल में 2024 प्रश्नों की संख्या 102,  साल 2023 में प्रश्नों की संख्या 102 और  साल  2022 में प्रश्नों की संख्या 108 थी. जबकि कुल अंक 360 थे. 

देव शर्मा ने बताया कि आगामी 21 मई को शाम 5 तक रेकॉर्डेड रेस्पांस शीट्स जारी कर दी जाएगी.  प्रोविजनल आंसर की  25 मई को सुबह 10 बजे जारी होगी.  प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा 25 मई सुबह 10 बजे से 26 मई शाम 5 बजे तक होगी. वहीं फाइनल आसंर की और रिजल्ट 1 को जून को सुबह  10 बजे जारी किया जाना है. जबकि JoSAA काउंसलिंग संभावित 2 जून से शुरू हो जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Advanced 2026 Paper, JEE Advanced 2026 Difficult Level, JEE Advanced 2026 Last 5 Year Paper, JEE Advanced 2026 Paper Analysis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com