विज्ञापन

IIT JEE Advanced 2026 Paper OUT: IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced पेपर 1 और 2, अब इस दिन आएगी प्रोविजनल की

IIT JEE Advanced 2026 Paper: JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा रविवार यानी 17 मई को पूरे देश में सफलतापूर्वक आयोजित हुई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT रुड़की) ने इस परीक्षा का आयोजन किया था. ऑफिशियल क्वेश्चन पेपर JEE एडवांस्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर अब उपलब्ध हैं.

IIT JEE Advanced 2026 Paper OUT: IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced पेपर 1 और 2, अब इस दिन आएगी प्रोविजनल की
IIT JEE Advanced 2026 Paper: रविवार को ये परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई थी.

IIT JEE Advanced 2026 Paper: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 परीक्षा का पेपर  जारी कर दिया है. JEE Advanced पेपर 1 और पेपर 2 को JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड किया गया है. जिन भी छात्रों ने  JEE Advanced 2026 परीक्षा दी थी. वो jeeadv.ac.in पर जाकर परीक्षा में आए पेपर को देख सकते हैं. बता दें देशभर में रविवार को जेईई एडवांस्ड 2026 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. करीब 2 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. ये एग्जाम सुबह 9 बजे शुरू हुआ था.  पहला पेपर 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला था. जबकि JEE एडवांस्ड 2026 पेपर 2 दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक हुआ था.  एग्जाम खत्म होने के बाद अब पेपर शेयर कर दिए गए हैं. 

जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्या है

जेईई एडवांस्ड राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए ही देश के प्रमुख इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और अन्य शीर्ष तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलता है. जेईई मेन में जो छात्र पास होते हैं, उन्हें जेईई एडवांस्ड परीक्षा देनी होती है.  

किस दिन आएगी JEE एडवांस्ड आंसर की

जेईई एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी की जानी है.फाइनल आंसर की  1 जून, 2026 को जारी होगी. इस दिन इसका रिजल्ट भी जारी किया जाना है. वहीं रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग शुरू हो जाएगी. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) में 23 IITs, 31 NITs, IIEST शिबपुर, 26 IIITs और 40 अन्य GFTIs हिस्सा लेते हैं. JoSAA पोर्टल पर पंजीकरण और चॉइस फिलिंग 2 जून, 2026 से शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2026 कटऑफ को क्लियर किया होगा वो  IITs में B.Tech, B.S. और B.Arch प्रोग्राम के लिए अपनी पसंद भर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT JEE Advanced 2026 Papers, JEE Advanced 2026 Paper OUT, JEE Advanced 2026 Paper Review, JEE Advanced 2026 Cut Off, JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com