विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Exam: JEE Advanced परीक्षा कल से, ड्रेस कोड का रखें ध्यान, इस तरह के कपड़े पहनने से बचें

JEE Advanced 2026 Exam: JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को होने जा रही है. इस साल भी लाखों उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं. ये परीक्षा कल सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी.

JEE Advanced 2026 Exam: JEE Advanced परीक्षा कल से, ड्रेस कोड का रखें ध्यान, इस तरह के कपड़े पहनने से बचें
परीक्षा देते समय नियमों का करें पालन

JEE Advanced 2026 Exam: JEE Advanced परीक्षा कल यानी 17 मई को होने जा रही है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा आयोजित करेगा. परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में की जाएगी. पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा. दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. परीक्षा केंद्र पर किसी भी असुविधा से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन जरूर करें

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के दिन इन दिशानिर्देश का ध्यान रखें 

  1. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.
  2. पहचान पत्र में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल/कॉलेज आईडी शामिल हैं.
  3. परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल निरीक्षकों और आईआईटी प्रतिनिधियों द्वारा पहचान सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा.
  4. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा. 
  5. पहले पेपर के लिए सुबह 9:00 बजे के बाद, जबकि दूसरे पेपर के लिए दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
  6. प्रत्येक प्रश्नपत्र के पूरा होने तक उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर ही रहना होगा.

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा: प्रतिबंधित वस्तुएं ना ले जाए

  1. घड़ी,मोबाइल फोन,ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफ़ोन और माइक्रोफ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
  2. किसी प्रकार का कागज भी अपने साथ न लेकर जाएं.
  3. इरेज़र, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन भी हॉल के अंदर लाने की अनुमति नहीं है.

छात्रों को यह पहनने  से बचना चाहिए? 

  1. ताबीज,अंगूठियां और कंगन,कान की बालियां और नाक की पिन ,चेन, और हार पहनने से बचना चाहिए.
  2. बड़े बटनों वाले कपड़े पहनने से बचें.
  3. उम्मीदवारों को चप्पल या सैंडल जैसे खुले जूते पहनने की सलाह दी जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com