ICAI CA Foundation, Inter Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 30 अक्तूबर को सीए फाउंडेशन और सीए इंटर सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 14.96 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. इसमें 15.66 प्रतिशत पुरुष और 14.14 प्रतिशत महिला उम्मीदवार शामिल हैं. जिन छात्रों ने सितंबर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा दी है, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करना होगा. ICAI CA Inter Result 2024: डायरेक्ट लिंक
CA Inter, Foundation का रिजल्ट 2024 आज, पिछले कुछ सालों का पास प्रतिशत
आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट ग्रुप 1 परीक्षा के लिए 1,17,764 अभ्यर्थी ने भाग लिया था, जिसमें 31,978 पास हुए हैं, वहीं ग्रुप 2 परीक्षा में 71,145 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 13,008 पास हुएं. वहीं दोनों ग्रुप में 59,956 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 11,041 उम्मीदवार पास हुए हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
NEET PG 2024 काउंसलिंग, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच, 11 नवंबर से शुरू, शेड्यूल जल्द होगा जारी
सितंबर में हुई थी परीक्षा
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी. सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को और सीए इंटर परीक्षा ग्रुप 2 परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई थी.
सीए फाउंडेशन और इंटर रिजल्ट कैसे देखें (How to check CA Foundation and Inter exam results?)
सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसइट icai.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर सीए फाउंडेशन या इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही सीए रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं