विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS, फिर किया UPSC एग्जाम क्रैक, IAS रेणु राज की success story

रेणु राज ने UPSC CSE में दूसरी रैंक हासिल की थी. केरल के एक छोटे से शहर की रहने वाली रेणु राज ने अपने पहले ही प्रयास में ये एग्जाम पास किया था. डॉक्टर की प्रैक्टिस करते हुए उन्होंने UPSC एग्जाम की तैयारी की थी.

सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS, फिर किया UPSC एग्जाम क्रैक, IAS रेणु राज की success story
डॉ. रेनू राज ने अप्रैल 2022 में शादी की है.

छोटे शहरों से नाता रखने वाली रेणु राज ने साल 2014 के UPSC CSE एग्जाम में दूसरी रैंक हासिल की थी. केरल के एक छोटे से गांव से आने वाली रेणु राज पढ़ाई में काफी तेज थी और उनका सपना डॉक्टर बनने का था. सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद रेणु ने नीट एग्जाम दिया और इस एग्जाम को पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज कोट्टायम में दाखिला लिया. यहां से अपनी MBBS की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई करने के बाद रेणु राज ने एक सर्जन के तौर पर काम भी किया और इस दौरान UPSC CSE की तैयारी भी शुरू कर दी.

3-6 घंटे की पढ़ाई

इस एग्जाम को उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में पास कर लिया और दूसरी रैंक हासिल कर IAS ऑफिसर बन गई. रेणु राज ने UPSC एग्जाम की तैयारी करते हुए मॉक टेस्ट और मॉक इंटरव्यू पर सबसे ज्यादा फोकस किया. एग्जाम के लिए उन्होंने 3-6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की और कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी ली. इसके अलावा रोज न्यूज पेपर भी पढ़े.

कई मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रेनू ने अपनी सफलता का मंत्र भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो 2013 से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. काम के साथ हर रोज 3-6 घंटे की पढ़ाई की. अपनी प्रैक्टिस के साथ पढ़ाई की. एग्जाम पास आने पर फुल टाइम तैयारी करने का फैसला किया. वहीं  मेंस एग्जाम होने के बाद फिर से प्रैक्टिस शुरू की.

साल 2022 में की शादी

डॉ. रेनू राज ने अप्रैल 2022 में शादी की है. उनके पति श्रीराम वेंकटरमन भी IAS हैं. श्रीराम वेंकटरमन ने साल 2012 में यूपीएससी एग्जाम पास किया था और उनकी रैंक भी दूसरी आई थी. श्रीराम वेंकटरमन ने भी MBBS की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें-लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई, UPSC परीक्षा में हासिल की 90वीं रैंक, IAS मौरवी तिवारी की Success Story

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Success Story, Renu Raj IAS, Success Story 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com