विज्ञापन

हंसराज कॉलेज और JNU से पढ़ाई, UPSC टॉपर रहे तेज तर्रार IAS दीपक रावत की कहानी

IAS Deepak Rawat Hansraj College: दीपक रावत उत्तराखंड के चर्चित आईएएस अधिकारी हैं, उन्होंने कई जिलों में अहम पदों पर काम किया और उनके काम को लोग खूब पसंद भी करते हैं.

हंसराज कॉलेज और JNU से पढ़ाई, UPSC टॉपर रहे तेज तर्रार IAS दीपक रावत की कहानी
IAS दीपक रावत ने किया हंसराज कॉलेज का दौरा

देश के मशहूर IAS अधिकारियों में से एक अधिकारी दीपक रावत ने हाल ही में अपने कॉलेज का दौरा किया. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में पहुंचने के बाद उन्होंने तमाम टीचर्स और स्टाफ से मुलाकात की और इसके बाद एक वीडियो भी शेयर किया. हंसराज कॉलेज की तरफ से भी उनका ये वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया गया है. IAS दीपक रावत इस वक्त उत्तराखंड के कुमाऊं डिवीजन के कमिश्नर हैं और मुख्यमंत्री के सचिव भी हैं. आज हम आपको आईएएस दीपक कुमार की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं. 

कौन हैं IAS दीपक रावत?

IAS दीपक रावत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं. करप्शन पर उनके एक्शन का वीडियो जब भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है तो उन्हें लोग काफी सराहते हैं. उनके एक्शन की वजह से ही उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. उन्हें औचक निरीक्षण और जनता के साथ सीधे जुड़ाव के लिए जाना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड से ही हुई पढ़ाई

आईएएस दीपक रावत की पढ़ाई उत्तराखंड के मसूरी से हुई है. उन्होंने मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज से स्कूली पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया. उन्होंने डीयू के इस बड़े कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद दीपक रावत ने मास्टर्स डिग्री जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से ली. उन्होंने यहां से अपना M.Phill भी पूरा किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

UPSC में रहे टॉपर

दीपक रावत ने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विस की तैयारी की और 2007 में अपने तीसरे अटेंप्ट में 12वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बने, इससे पहले उनका चयन IRS अधिकारी के तौर पर हुआ था. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें होम कैडर यानी उत्तराखंड कैडर दिया गया. बतौर आईएएस अधिकारी उन्होंने उत्तराखंड में कई अहम पदों पर काम किया और अब एक सीनियर अधिकारी हैं. उन्होंने कुंभ मेले की जिम्मेदारी भी संभाली और डीएम के तौर पर भी हरिद्वार, नैनीताल समेत तमाम बड़े जिलों में काम किया. अब पूरे कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

हंसराज कॉलेज के बारे में क्या बोले दीपक रावत?

डीयू के हंसराज कॉलेज पहुंचे दीपक रावत ने अपने वीडियो में कहा कि, "मैं 1999 के बाद आज कॉलेज वापस आया हूं. मुझे काफी खुशी हुई, जिन टीचर्स ने मुझे पढ़ाया, मैं उनसे भी मिला. उससे भी ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि कॉलेज काफी अच्छा कर रहा है. कैंपस की साफ-सफाई और खूबसूरती ने मुझे काफी इंप्रेस किया. हम कॉलेज के लिए हमेशा उपलब्ध हैं, हम पर एक तरह का कर्ज भी है, जिस रूप में कॉलेज हमारी सेवाएं चाहेगा, हम उसके लिए तैयार हैं."

यह भी पढ़ें | UPSC में 6 बार फेल, फिर BPSC में चौथी रैंक और अब HCS में मारी बाजी; परीक्षित मदान की कहानी

यह भी पढ़ें | नकल माफिया की खैर नहीं! तुकाराम मुंढे के हाथों में MPSC पेपर लीक केस, छात्रों ने खत्म किया आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ias Deepak Rawat, Success Story, IAS Deepak Rawat Hansraj College, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com