विज्ञापन

प्रचार के दौरान लड़कों की गर्ल्स कॉलेज-हॉस्टल में एंट्री पर रोक, DUSU चुनाव को लेकर DU ने जारी किए सख्त नियम

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने सभी संबंधित लोगों से इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है. डूसू चुनाव 18 सितंबर को होने हैं.

प्रचार के दौरान लड़कों की गर्ल्स कॉलेज-हॉस्टल में एंट्री पर रोक, DUSU चुनाव को लेकर DU ने जारी किए सख्त नियम
प्रचार की गतिविधियों से रेगुलर एकेडमिक कामकाज में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है. सोमवार को नॉर्थ और साउथ कैंपस के कॉलेज प्रिंसिपलों, डीन, डायरेक्टर, हॉस्टल अधिकारियों, डिपार्टमेंट के प्रमुखों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग हुई थी. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. डीयू ने डूसू चुनाव से पहले यूनिवर्सिटी कैंपस में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने और कॉलेजों और हॉस्टल में सुरक्षा कड़ी करने का फैसला किया है. यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सोमवार को हुई एक ऑनलाइन बैठक में कई फैसले लिए गए हैं.

क्या है एडवाइजरी

  1. दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव प्रचार के लिए एक समय में विश्वविद्यालय या कॉलेज परिसर में अधिकतम पांच लोगों को ही जाने की अनुमति होगी. लेकिन इस दौरान पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
  2. यूनिवर्सिटी ने प्रचार के दौरान लड़कों को लड़कियों के कॉलेजों और हॉस्टल में प्रवेश करने पर भी रोक है. हालांकि उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है.
  3. प्रचार की गतिविधियों से रेगुलर एकेडमिक कामकाज में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए.
  4. लड़कों और लड़कियों, दोनों हॉस्टलों में बाहरी मेहमानों के आने-जाने पर पाबंदियां होंगी.
  5. वमिका पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां 24/7 उपलब्ध रहेंगी.

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यूनिवर्सिटी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यूनिवर्सिटी के अनुसार बाहर से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए पुलिस सुरक्षा बैरिकेड के पास प्रवेश रजिस्टर भी रखेगी. इन उपायों का मकसद अनुशासन बनाए रखना है. छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई-लिखाई के दौरान माहौल को खराब किए बिना चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराना है. 

बता दें कि डूसू चुनाव 18 सितंबर को होने हैं और नामांकन की अंतिम तारीख 10 सितंबर है. जिसको लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. चुनाव के दौरान शांति बनी रहे इसको लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- DU  DUSU elections campaigning Entry  male students girl colleges and hostels banned 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU Elections, DUSU Elections 2026, Du News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com